Himachal Weather Update: शीतलहर ने बेअसर की धूप, यहां पारा जमाव बिंदु से नीचे, जानिए मौसम का हाल
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में शीतलहर धूप को बेअसर कर रही है। बारिश न होने के कारण शुष्क ठंड से लोग परेशान हैं। हालांकि शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर धूप खिल रही है लेकिन सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर धूप को बेअसर कर रही है। बारिश न होने के कारण शुष्क ठंड से लोग परेशान हैं। हालांकि शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिनभर धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा पड़ रहा है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के चार स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। लाहुल-स्पीति जिले का केलंग प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिले के कल्पा में -4.1, सोलन में -0.6 और मनाली में तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। प्रदेश में तीन फरवरी से बारिश और हिमपात होने की संभावना जताई गई है।
मैदानी क्षेत्रों में पड़ेगा कोहरा
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में कोहरा पडऩे की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि शनिवार सुबह मैदानी क्षेत्रों में घनी धुंध छाई रहेगी। तीन फरवरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। तीन फरवरी को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट, डीजीपी ने दिए यह निर्देश
कहां कितना रहा तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 2.3, 12.3
- सुंदरनगर, 1.1, 18.5
- भुंतर, 0.4, 18.5
- कल्पा, -4.1, 6.8
- धर्मशाला, 2.2, 15.8
- ऊना, 1.6, 22.0
- नाहन, 7.9, 16.9
- केलंग, -10.5, -1.0
- सोलन, -0.6, 18.0
- मनाली, -1.0, 12.0
- कुफरी, 1.5, 5.4