Himachal Weather Update: बारिश-बर्फबारी से शीतलहर तेज, जानिए कब तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार सुबह सुबह भी बारिश व हिमपात जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर तक बारिश और हिमपात का क्रम जारी रहने की संभावना है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से बर्फबारी का दौर जारी है। बुधवार सुबह सुबह भी बारिश व हिमपात जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दोपहर तक बारिश और हिमपात का क्रम जारी रहने की संभावना है। इसके बाद चार दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि दो दिन से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश और हिमपात हो रहा है। बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो जाएगा।
दो दिन से जारी हिमपात से लाहुल घाटी का संपर्क मनाली से कट गया है। इसके अतिरिक्त अटल सुरंग रोहतांग के दोनों छोर पर डेढ़ फीट से अधिक हिमपात हो चुका है। किन्नौर, चंबा के पांगी, भरमौर, शिमला जिला के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में मंगलवार शाम तक हिमपात जारी रहा, जबकि प्रदेशभर में निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।
हिमपात के कारण लाहुल घाटी में 86, उदयपुर में 48 व काजा क्षेत्र की 43 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। लाहुल घाटी में छह पेयजल परियोजनाएं ठप पड़ गई हैं। प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की सलाह दी है। बुधवार को प्रदेश के तीन जिलों बिलासपुर, कांगड़ा व मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में 10, भुंतर में नौ, सोलन में 10, मनाली में 15 और डलहौजी 15 मिलीमीटर बारिश हुई।
कहां कितना हुआ हिमपात (सेंटीमीटर में)
- कल्पा, 40
- केलंग, 15
- कुफरी, 10
- मुरंग, 8
- पूह, 5
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 6.6, 8.5
- सुंदरनगर, 8.4, 13.6
- भुंतर, 8.3, 12.3
- धर्मशाला, 5.0, 12.8
- ऊना, 9.7, 19.0
- नाहन, 8.9, 18.9
- केलंग, -4.3, 0.4
- पालमपुर, 7.5, 11.2
- सोलन, 8.2, 12.0
- मनाली, 4.0, 8.8
- कांगड़ा, 10.5, 15.2
- मंडी, 8.0, 13.8
- बिलासपुर, 8.0, 18.5
- हमीरपुर, 8.2, 18.2
- चंबा, 7.7, 12.1
- डलहौजी, 3.5, 5.7
- कुफरी, 2.5, 4.3