Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: बर्फबारी के दो दिन बाद भी प्रदेश में सैकड़ों सड़कें बंद, 400 बसें फंसी, सप्‍ताहभर मौसम साफ

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बेशक हिमपात थम गया है लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अभी भी 461 सड़कें बंद हैं जबकि 400 सरकारी बसें बर्फबारी के बीच विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के 472 रूट प्रभावित हुए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 08:03 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 08:03 AM (IST)
Himachal Weather Update: बर्फबारी के दो दिन बाद भी प्रदेश में सैकड़ों सड़कें बंद, 400 बसें फंसी, सप्‍ताहभर मौसम साफ
हिमाचल प्रदेश में बेशक हिमपात थम गया है, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बेशक हिमपात थम गया है, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। प्रदेश में अभी भी 461 सड़कें बंद हैं, जबकि 400 सरकारी बसें बर्फबारी के बीच विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम के 472 रूट प्रभावित हुए हैं। अभी इन्हें बहाल होने में वक्त लगेगा। फरवरी की बर्फ जल्दी पिघल जाती है, अन्यथा रूट लंबे समय तक बंद रहते। प्रदेश के कई क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल आपूर्ति भी बाधित है। अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद है। मनाली-केलंग मार्ग पर आपात स्थिति में फोर व्हील ड्राइव वाहनों को आने-जाने की अनुमति है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। धूप खिलने से ठंड से राहत मिलेगी। प्रदेश में एक सप्‍ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि सड़कें बंद होने पर शिमला, सोलन सहित कुछ स्थानों पर लोगों को पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। कई स्थानों पर दूध-ब्रेड जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं हो सकी। ताजा बर्फबारी के बाद प्रदेश में न्यूतनम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि अधिकतम तापमान में भी करीब चार डिग्री की गिरावट आई है। कल्पा, केलंग के साथ शिमला में भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है।

कहां कितनी सड़कें बाधित

  • शिमला, 144
  • लाहुल स्पीति, 112
  • कुल्लू, 81
  • मंडी, 51
  • किन्नौर, 37
  • सिरमौर, 21
  • सोलन, 8
  • चंबा, 7

कितने ट्रांसफार्मर खराब

  • शिमला, 1106
  • सोलन, 450
  • मंडी, 344
  • कुल्लू, 80
  • सिरमौर, 66
  • चंबा, 8
  • किन्नैार, 2

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला,-1.0,9.5
  • सुंदरनगर,1.7,19.3
  • भुंतर,3.1,17.3
  • कल्पा,-4.3,4.8
  • धर्मशाला,1.8,11.6
  • ऊना,4.8,22.2
  • नाहन,8.5,19.0
  • केलंग,-7.2,-0.4
  • सोलन,0.0,13.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.