Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: बर्फबारी के बाद सताने लगी ठंड, आठ जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में तीन दिन ऊना बिलासपुर हमीरपुर कांगड़ा मंडी और सोलन में कोहरा पडऩे की संभावना है। मंगलवार को आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 08:20 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 08:20 AM (IST)
Himachal Weather Update: बर्फबारी के बाद सताने लगी ठंड, आठ जगह तापमान जमाव बिंदु से नीचे
हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में तीन दिन ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और सोलन में कोहरा पडऩे की संभावना है। मंगलवार को आठ स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। हिमपात के बाद सीजन में पहली बार डलहौजी में अधिकतम तापमान में 14 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। यही नहीं जिला ऊना का तापमान इस सीजन में सबसे निचले स्तर 12.7 डिग्री पर दर्ज किया गया है। कोहरे और शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

प्रदेश में हिमपात के कारण अभी भी करीब 20 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। करीब 40 रूट मंगलवार को भी बंद रहे। 260 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें लाहुल-स्पीति में 73, शिमला में 60, चंबा में 69, कुल्लू में 33, मंडी में 12, कांगड़ा में 10, किन्नौर में 3 सड़कें बंद हैं। अभी भी प्रदेश में 176 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिनमें चंबा जिला में ही 155 ट्रांसफार्मर हैं।

पर्यटकों के लिए बहाल हुआ सोलंगनाला

मंगलवार को पर्यटन स्थल सोलंगनाला पर्यटकों के लिए बहाल हो गया। अटल टनल तक बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है, लेकिन बर्फ अधिक होने के कारण प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए जाने की अनुमति नहीं दी है। मौसम साफ रहा तो दो दिन के भीतर अटल टनल भी पर्यटकों के लिए बहाल कर दी जाएगी।

कहां कितना रहा तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • डलहौजी, -2.9, -0.7
  • केलंग, -10.3, 1.8
  • कल्पा, -6.0, 7.8
  • कुफरी, -0.2, 3.7
  • सुंदरनगर, 1.1, 13.8
  • भुंतर, -0.1, 14.4
  • सोलन, -0.4, 20.0
  • मनाली, -2.6, 8.4
  • धर्मशाला, 2.6, 8.6
  • ऊना, 3.0, 12.7
  • शिमला, 1.6, 9.8

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.