हिमाचल प्रदेश में जनवरी में अब तक 12 बार हुआ हिमपात, यहां पड़ी सबसे ज्यादा 49.2 फीट बर्फ गिरी
Himachal Weather Update जनवरी के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक हिमपात कांगड़ा के बड़ागांव में 49.2 फीट हो चुका है जबकि बड़ा भंगाल में 35.2 फीट बर्फ गिरी है। जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात के रिकार्ड भले ही टूट रहे हैं

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update, जनवरी के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक हिमपात कांगड़ा के बड़ागांव में 49.2 फीट हो चुका है, जबकि बड़ा भंगाल में 35.2 फीट बर्फ गिरी है। जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात के रिकार्ड भले ही टूट रहे हैं, लेकिन राजधानी शिमला में 2011 से लेकर अब तक जनवरी में सबसे अधिक हिमपात 2020 में 150.9 सेंटीमीटर दर्ज किया है। जनवरी 2022 में शिमला में 150.3 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। वर्ष 2011 से उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर एक दिन में सबसे अधिक बर्फबारी का रिकार्ड 18 जनवरी, 2013 को 68.8 सेंटीमीटर का है। प्रदेश में इस वर्ष अब तक जनवरी में 12 बार हिमपात हो चुका है। जनवरी में इस वर्ष सबसे अधिक बर्फबारी 10 जनवरी को 43 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। वर्ष 2020 में आठ जनवरी को सबसे अधिक 32 सेंटीमीटर एक दिन में बर्फ गिरी थी।
मौसम विभाग हिमाचल प्रदेश के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है प्रदेश में बर्फबारी का रिकार्ड अभी नहीं टूटा है। हालांकि चोटियों पर अधिक हिमपात हुआ है।
शिमला में किस वर्ष कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
- वर्ष, बर्फबारी
- 2011, 15.0
- 2012, 133.3
- 2013, 120.4
- 2014, 51.3
- 2015, 72.1
- 2016, 35.0
- 2017, 148.1
- 2018, 16.3
- 2019, 89.6
- 2020, 150.9
- 2021, 23.2
- 2022, 144.3
प्रदेश में कहां कितनी बर्फबारी इस वर्ष
- जिला, स्थान, बर्फबारी
- कांगड़ा, बड़ागांव, 49.2 फीट
- कांगड़ा, बड़ा भंगाल, 35.2
- शिमला, चांशल, 20 फीट
- सिरमौर, चूड़धार, 18 फीट
- चंबा, जोत, 8 फीट
- किन्नौर, मूरंग, 10 फीट
- कुल्लू, रोहतांग टाप, 19.6 फीट
- लाहुल स्पीति, कोकसर, 11.3 फीट
- मंडी, छतरी, 9 फीट
- सोलन, चायल, 2 फीट
Edited By Rajesh Kumar Sharma