Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: यहां 5.2 डिग्री तक पहुंचा न्‍यूनतम तापमान, जानिए मौसम का हाल

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में सुबह-शाम ठंड बढऩे लगी है। ऊपरी क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। रविवार को शिमला से ज्यादा ठंडा पालमपुर रहा।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 09:46 AM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 09:46 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: यहां 5.2 डिग्री तक पहुंचा न्‍यूनतम तापमान, जानिए मौसम का हाल
पहाड़ों पर बर्फबारी से सुबह शाम मौसम ठंडा हो गया है।

ध्‍ार्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में सुबह-शाम ठंड बढऩे लगी है। ऊपरी क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। रविवार को शिमला से ज्यादा ठंडा पालमपुर रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 15.5 व पालमपुर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश में धूप खिली रही। इससे करीब एक से दो डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने दो अक्टूबर तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई है। सुबह व शाम और ठंड बढ़ सकती है।

केलंग में तापमान 5.2 डिग्री पहुंच गया है। इसमें और गिरावट की संभावना जताई गई है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 36.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जनजातीय जिला किन्नौर में शनिवार को मौसम ने करवट बदली और दोपहर व रात को बारिश हुई। तापमान में गिरावट आने से जिला की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। रविवार सुबह ठंडी हवा चलने से लोगों को दिक्कत हुई और दोपहर को गर्मी पडऩे से राहत मिली।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 15.5, 24.2
  • सुंदरनगर, 16.5, 32.0
  • भुंतर, 16.2, 31.2
  • कल्पा, 8.9, 21.9
  • धर्मशाला, 17.2, 26.8
  • ऊना, 20.8, 36.2
  • नाहन, 21.3, 28.1
  • केलंग, 5.2, 21.2
  • पालमपुर, 12.5, 28.2

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.