Himachal Weather Forecast: सुबह और रात के तापमान में आएगी और गिरावट, बारिश की नहीं संभावना
Himachal Weather Forecast प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में तापमान नौ डिग्री से नीचे चला गया है और तापमान और नीचे गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान इन क्षेत्रों में 23 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में तापमान नौ डिग्री से नीचे चला गया है और तापमान और नीचे गिरने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान इन क्षेत्रों में 23 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 38.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 27 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी। सुबह और रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।
प्रदेश में सोमवार को शिमला के जुब्बड़हट्टी में छह मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा राजधानी शिमला में भी बूंदाबांदी हुई है। कई दिन से मौसम साफ रहने से दिन के तापमान में वृद्धि हो रही थी। दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आई है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने अभी मानसून के वापस लौटने की घोषणा नहीं की है। सोमवार को प्रदेश में दिन की शुरुआत खिली धूप से हुई और गर्मी का अहसास करवा दिया।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकितम
- शिमला, 17.3, 26.9
- सुंदरनगर, 19.5, 33.5
- भुंतर, 17.0, 34.6
- कल्पा, 10.5, 26.5
- धर्मशाला, 17.2, 28.2
- ऊना, 23.0, 38.6
- नाहन, 24.7, 32.4
- केलंग, 8.5, 23.8
- सोलन, 19.0, 33.5