Himachal Weather Forecast: सुबह और शाम तापमान में आएगी और गिरावट, जानिए माैसम का हाल
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में सुबह व शाम तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह-शाम व रात को ठंड बढ़ेगी। एक सप्ताह तक सूरज की बादलों के साथ आंखमिचौनी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार नहीं हैं।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में सुबह व शाम तापमान में और गिरावट आएगी। सुबह-शाम व रात को ठंड बढ़ेगी। एक सप्ताह तक सूरज की बादलों के साथ आंखमिचौनी जारी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 20 अक्टूबर तक बारिश होने के आसार नहीं हैं। हालांकि सुबह व शाम ठंड बढऩा शुरू हो गई है। प्रदेश के नौ शहरों शिमला, धर्मशाला, केलंग, सोलन, मनाली, कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर व डलहौजी में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
वहीं, शिमला, सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, धर्मशाला, नाहन, केलंग, पालमपुर, सोलन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा व डलहौजी में अधिकतम तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह व शाम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहने की संभावना है।
कहां कितना रहा तापमान
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- केलंग, 5.7, 20.7
- कल्पा, 7.8, 23.0
- मनाली, 8.0, 25.6
- शिमला, 12.7, 21.2
- मंडी, 13.3, 33.1
- सोलन, 13.6, 28.0
- चंबा, 14.7, 30.5
- धर्मशाला, 16.4, 26.4
- ऊना, 16.6, 36.0
- हमीरपुर, 17.0, 33.2
- बिलासपुर, 17.5, 33.5
- नाहन, 20.4, 30.4 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)