Himachal Weather Forecast: उमस से छूटेंगे पसीने, कुछ जगह बारिश की संभावना; जानिए मौसम का हाल
Himachal Weather Forecast अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ सकती है जबकि निचले व मध्यम क्षेत्रों में उमस बढऩे से तापमान में वृद्धि होगी।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के अधिकतर इलाकों में सुबह से तेज धूप निकली हुई है। सुबह ही लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है दोपहर बाद बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ सकती है, जबकि निचले व मध्यम क्षेत्रों में उमस बढऩे से तापमान में वृद्धि होगी। सोमवार को धर्मशाला में 26 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 17.7, 25.4
- सुंदरनगर, 23.5, 32.6
- भुंतर, 22.9, 34.5
- कल्पा, 13.9, 25.3
- धर्मशाला, 17.8, 27.8
- ऊना, 25.0, 34.0
- नाहन, 25.6, 30.4
- केलंग, 11.7, 25.4
- सोलन, 20.0, 30.5
- मनाली, 15.4, 26.4
- कांगड़ा, 24.2, 31.8
- मंडी, 22.4, 33.8
- बिलासपुर, 21.0, 31.0
- हमीरपुर, 21.2, 30.8
- चंबा, 21.7, 31.1
- डलहौजी, 17.1, 21.2
- कुफरी, 13.7, 18.4