Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा, फि‍र सक्रिय होगा पश्‍िचमी विक्षोभ

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। तीन स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। केलंग में सबसे कम तापमान -6.6 कल्पा में -2.1 और मनाली में -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 08:07 AM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 08:07 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा, फि‍र सक्रिय होगा पश्‍िचमी विक्षोभ
हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश व बर्फबारी से तापमान में गिरावट आई है। तीन स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच गया है। केलंग में सबसे कम तापमान -6.6, कल्पा में -2.1 और मनाली में -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिन में मौसम के बदले तेवरों से अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। बर्फबारी से बारालाचा दर्रे में बंद पड़े मनाली-लेह मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। प्रदेश में अभी भी 36 संपर्क मार्ग बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने 19 नवंबर को ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। 22 नवंबर से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार को मौसम साफ रहने व धूप के खिलने से लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत जरूर मिली। बारिश व बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को पंख लगे हैं और पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं।

अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद

भारी बर्फबारी के बाद प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी है। मनाली की ओर अटल टनल के साउथ पोर्टल पर करीब दस इंच बर्फ गिरी है। सैलानियों को सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति है। रोहतांग की ओर पर्यटक कोठी तक ही जा सकते हैं। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि हालात सामान्य होने के बाद ही पर्यटकों को अटल टनल तक जाने की अनुमति दी जाएगी।

प्रदेश में कहां कितना तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 4.8, 16.6
  • सुंदरनगर, 6.3, 23.0
  • भुंतर, 4.4, 20.5
  • कल्पा, -2.1, 9.8
  • धर्मशाला, 5.8, 14.8
  • ऊना, 12.2, 23.6
  • नाहन, 12.2, 22.1
  • केलंग, -6.6, 2.1
  • सोलन, 5.0, 22.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.