Himachal Weather Forecast: प्रदेश्ा में पांच दिन बारिश की बेहद कम संभावना, मैदानी क्षेत्र में रहेगी उमस
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में पांच दिन बारिश की बेहद कम संभावना हैं। मैदानी क्षेत्र में उमस बढ़ेगी।
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में लाेगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। उमस का स्तर 90 फीसद तक बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि उमस घटने में 10 दिन लग सकते हैं। फिलहाल प्रदेश में अगले पांच दिन तक बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अब धीरे-धीरे मानसून विदा होगा, लेकिन जब तक प्रदेश के अधिकांश भागों में उमस का स्तर 70 से 90 फीसद तक बना हुआ है, तब तक बारिश हो सकती है।
जैसे ही उमस का स्तर घटकर 40 फीसद रह जाएगा, उसके बाद राज्य से मानसून विदा होगा। उनका कहना है कि अब तापमान में कमी आना शुरू हो चुकी है। पांच दिन लोगों को छाता लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। उसके बाद जाते हुए मानसून में बारिश हो सकती है।
मंगलवार को प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा। कल्पा, केलंग व मनाली में न्यूनतम तापमान दस डिग्री या इससे कम दर्ज हुआ है। केलंग में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और ऊना में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया। चौबीस घंटे के दौरान कल्पा में हल्की बारिश होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 16.3, 24.3
- सुंदरनगर, 20.6, 32.1
- भुंतर, 18.8, 32.4
- कल्पा, 10.4, 24.5
- धर्मशाला, 17.8, 25.6
- ऊना, 22.6, 36.4
- नाहन, 23.5, 30.6
- केलंग, 8.1, 22.6
- सोलन, 19.4, 30.0
- मनाली, 10.6, 25.0
- बिलासपुर, 23.0, 31.5
- हमीरपुर, 23.2, 31.2
- चंबा, 17.9, 30.9
- डलहौजी, 15.7, 20.9