Himachal Weather Forecast: बादल छाने से अधिकतम तापमान में आई गिरावट, ठंड में इजाफा
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में रविवार के बाद सोमवार सुबह बादल छाए रहने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है इस कारण ठंड में और इजाफा हुआ है। रविवार को दिन में भी बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में रविवार के बाद सोमवार सुबह बादल छाए रहने से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है, इस कारण ठंड में और इजाफा हुआ है। रविवार को दिन में भी बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है 31 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। लेकिन बादल छाए रहने से बारिश की संभावनाएं जागृत होने लगी हैं। प्रदेश में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। इस कारण किसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। किसान गेहूं की बिजाई की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। आसमां में बादल छाने से किसान बारिश के जल्द होने की उम्मीदें लगा रहे हैं।