Himachal Weather Forecast: बर्फ से लद गए पहाड़, प्रदेशभर में बढ़ी शीतलहर; जानिए मौसम का हाल
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम ने तेवर कड़े कर लिए हैं। रातभर ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी का दौर जारी रहा। पहाड़ बर्फ से लद गए हैं। ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश हुई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने तेवर कड़े कर लिए हैं। रातभर ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी का दौर जारी रहा। पहाड़ बर्फ से लद गए हैं। ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात, निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश हुई है। वीरवार सुबह की शुरुआत भी बूंदाबांदी व घने बादलों के साथ हुई। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों की ओर से वीरवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन ठंड का प्रकोप बना रहेगा। मौमस विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने कहा 24 घंटे के दौरान लाहुल-स्पीति के तीन स्थानों पर हिमपात होने की सूचना मिली है। शिमला के कोटी क्षेत्र में नौ मिमी बारिश हुई। उन्होंने कहा वीरवार को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा।
भारी हिमपात होने से पांगी का संपर्क कट गया है। लाहुल-स्पीति के उदयपुर में 7.5, गौंदला में छह व केलंग में छह सेंटीमीटर तथा रोहतांग में एक फीट व अटल टनल में चार इंच हिमपात बुधवार को हुआ है। रात को और बर्फबारी हुई है। चंबा जिला में बुधवार को भी बारिश व हिमपात हुआ। किलाड़ में करीब एक फीट व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ढाई से तीन फीट तक हिमपात हुआ।
राज्य में तापमान की स्थिति
- शहर, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 10.4, 17.0
- सुंदरनगर, 7.3, 18.3
- भुंतर, 2.0, 16.0
- कल्पा, 2.0, 8.9
- धर्मशाला, 8.2, 13.2
- ऊना, 9.7, 23.7
- नाहन, 11.7, 22.0
- केलंग, -1.4, 1.5
- सोलन, 6.6, 25.2
- मनाली, 6.0, 11.0
- कांगड़ा, 11.0, 22.0
- मंडी, 7.1, 23.1
- बिलासपुर, 9.0, 26.5
- हमीरपुर, 9.3, 26.3
- चंबा, 9.7, 17.2
- डलहौजी, 5.4, 10.5
- कुफरी, 7.3, 12.8