Himachal Weather Forecast: प्रदेश में कुछ जगह भारी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का हाल
Himachal Weather Forecast मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मानसून धीमा पड़ने लग पड़ा है। शुक्रवार को जहां कुछ जगह ही बारिश हुई तो शनिवार को सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में सुबह से धूप खिली है, लेकिन मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं। कुछ जगह बारिश की संभावना है।
शुक्रवार को कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश व भूस्खलन के कारण 20 सड़कें बंद हैं। वहीं 18 मकानों और 25 पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। सोलन जिला में 10 चंबा में चार, ऊना व मंडी में दो-दो, कुल्लू और सिरमौर में एक-एक सड़क बंद है। शुक्रवार को डलहौजी में छह मिलीमीटर, शिमला के कुफरी में दो, ऊना में एक मिलीमीटर बारिश हुई। हालांकि सुबह की शुरूआत खिली धूप के साथ हुई, लेकिन दोपहर होते ही बादल छा गए थे।
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 16.0, 23.1
- सुंदरनगर, 20.2, 31.4
- भुंतर, 20.2, 31.6
- कल्पा, 10.7, 24.0
- धर्मशाला, 17.8, 26.4
- ऊना, 23.0, 32.8
- नाहन, 22.7, 29.4
- केलंग, 9.9, 22.8
- सोलन, 19.2, 29.0