Himachal Weather Forecast: दो दिन भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, आज भी बरसेंगे मेघ
Himachal Weather Forecast प्रदेश में आज बारिश की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश और आंधी चलने की चेतावनी मौसम विशेषज्ञों ने जारी की है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश और आंधी चलने की चेतावनी मौसम विशेषज्ञों ने जारी की है। इसको लेकर विशेषज्ञों ने यलाे अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक डॉक्टर मनमोहन ने कहा कि जुलाई में मानसून की बारिश अपेक्षा से कम हुई है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है। केलंग और मनाली में पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान लुढ़का है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से 15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो दिन भारी बारिश हो सकती है। इस कारण लोग खास एहतियात बरतें। आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने भी लेागों को नदी व नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है।