Move to Jagran APP

Himachal Weather Forecast: प्रदेश में बढ़ेगी शीतलहर, इस दिन से सक्रिय होगा पश्‍चिमी विक्षोभ

Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। सात दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर सात दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल लाहुल-स्पीति व किन्नौर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 03 Dec 2020 07:42 AM (IST)Updated: Thu, 03 Dec 2020 07:42 AM (IST)
Himachal Weather Forecast: प्रदेश में बढ़ेगी शीतलहर, इस दिन से सक्रिय होगा पश्‍चिमी विक्षोभ
हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। सात दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। सात दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर सात दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से केवल लाहुल-स्पीति व किन्नौर के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। राज्य के मध्यम व निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य बना रहेगा। राज्य के सभी स्थानों में आसमान साफ रहने के बावजूद तापमान में गिरावट का कम्र जारी रहेगा।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान गिरता चला जाएगा। राजधानी शिमला में दो दिनों के दौरान मंगलवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को शहर में ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।

शहरों में तापमान की स्थिति

  • शहर, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 11.4, 18.2
  • सुंदरनगर, 4.0, 24.7
  • भुंतर, 3.8, 22.6
  • कल्पा, 1.4, 14.2
  • धर्मशाला, 9.2, 17.2
  • ऊना, 6.6, 27.4
  • नाहन, 12.4, 21.9
  • पालमपुर, 5.5, 22.0
  • सोलन, 5.0, 26.0
  • कांगड़ा, 7.8, 24.9
  • मनाली, 3.0, 15.4
  • मंडी, 5.1, 22.4
  • बिलासपुर, 7.0, 25.5
  • हमीरपुर, 6.9, 25.3
  • चंबा, 5.6, 24.2
  • डलहौजी, 9.9, 14.2
  • केलंग, -4.0, 5.1

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.