Move to Jagran APP

Himachal Weather News Upaate: बर्फबारी से शीतलहर तेज, जानिए कब तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

Himachal Pradesh Weather News Upaate हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदल चुका है। रविवार के बाद सोमवार को भी प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं व पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2020 07:47 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 11:16 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदल चुका है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फ‍िर से करवट बदल चुका है। रविवार के बाद सोमवार को भी प्रदेश में घने बादल छाए हुए हैं व पहाड़ों पर बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। बर्फबारी के कारण प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर प्रदेश में चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में रविवार को आधा फीट तक हिमपात हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 10 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

यदि बर्फबारी इसी प्रकार होती रही तो क्रिसमस व नववर्ष पर कुल्लू-मनाली में पर्यटन कारोबार बढऩे की उम्मीद है। लाहुल-स्पीति व कुल्लू की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हो रहा है। बारालाचा दर्रे सहित लाहुल के लेडी ऑफ केलंग, शिंकुला दर्रे, घेपन पीक, कोकसर जोत में हिमपात जारी है। अटल टनल रोहतांग दूसरे दिन भी पर्यटकों के लिए बंद रही।

पहले हुए भारी हिमपात से प्रदेश में अब भी करीब 20 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को प्रदेश में कई स्थानों पर बादल छाए रहे और इसके कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -1.7 डिग्री, जबकि सबसे अधिक तापमान ऊना में 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शिमला से ज्यादा ठंडी रातें ऊना में  दर्ज की जा रही हैं। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.1 और ऊना में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 8.1, 17.2
  • सुंदरनगर, 6.5, 23.6
  • भुंतर, 6.4, 22.6
  • धर्मशाला, 8.4, 18.8
  • ऊना, 7.7, 27.0
  • नाहन, 11.9, 21.1
  • केलंग, -1.7, 6.0
  • सोलन, 6.5, 24.5

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.