Himachal Weather Forecast: एक दिन और राहत के बाद फिर तेवर दिखाएगा मौसम, होगी भारी बारिश
Himachal Weather Forecast हिमाचल प्रदेश में मौसम एक दिन राहत देने के बाद फिर तेवर दिखाना शुरू करेगा।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक दिन राहत देने के बाद फिर तेवर दिखाना शुरू करेगा। आगामी चार दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है, अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। सोमवार को भी कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। लेकिन पहली सितंबर से मौसम तेवर दिखाएगा। पहली से चार सितंबर तक मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विशेषज्ञाें ने इसके लिए कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश में बारिश व भूस्खलन के कारण 158 सड़कें बंद हैं, जबकि 36 मकानों को नुकसान पहुंचा है। 10 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनमें कांगड़ा जिला में छह, कुल्लू में तीन, हमीरपुर में एक मकान शामिल है। कांगड़ा जिला में 14 श्रमिकों के लिए बनाए शेड और 34 पशुशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान नाहन में सबसे अधिक बारिश हुई। इसके कारण अधिकतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है।
24 घंटों में कहां कितनी बारिश हुई (मिलीमीटर)
- स्थान, बारिश
- नाहन, 50.8
- जुब्बड़हट्टी, 11.0
- धर्मशाला, 6.8
- सोलन, 3.0
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 16.0, 22.8
- सुंदरनगर, 22.2, 31.3
- भुंतर, 18.3, 32.7
- कल्पा, 11.4, 24.2
- धर्मशाला, 18.2, 26.2
- ऊना, 22.4, 35.0
- नाहन, 23.1, 28.2
- केलंग, 8.8, 23.2
- सोलन, 19.5, 29.0