नूरपुर में राम सिंह पठानिया की मूर्ति का करवाया जाए निर्माण
स्वतंत्रता सेनानी वीर शिरोमणि व•ाीर राम ¨सह पठानिया की पुण्य तिथि पर प्रदेश स्वर्ण समाज मंच 6
संवाद सूत्र, जसूर : स्वतंत्रता सेनानी वीर शिरोमणि वजीर राम ¨सह पठानिया की पुण्य तिथि पर प्रदेश सवर्ण समाज मंच नूरपुर में धन एकत्रित करके व प्रशासन के सहयोग से वजीर राम ¨सह पठानिया की मूर्ति का निर्माण करेगा। जसूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंच संयोजक कर्नल नरेंद्र ¨सह पठानिया ने कहा कि मूर्ति का अनावरण राम ¨सह पठानिया की आगामी पुण्य तिथि पर किया जाएगा। प्रथम स्वतंत्रता सेनानी राम ¨सह पठानिया मात्र 23 साल की आयु में अंग्रेजों से भारत वर्ष की आजादी के लिए प्राणों को न्योछावर कर गए थे। राम ¨सह पठानिया के नाम स्मारक नूरपूर में बनकर तैयार है। लेकिन पूर्व सरकार व मौजूदा सरकारों की ओर से नजरअंदाज किया जाता रहा है। भारत वर्ष यदि आजादी में विश्व पटल पर अपनी साख को बुलंदियों पर पहुंचा रहा है, तो विशेष कर आजादी की शुरुआत नूरपुर जैसी पवित्र स्थली से हुई है। उन्होंने सरकार से मूर्ति का अनावरण करने का आग्रह किया है। पठानिया ने सरकार को चार महीने का समय देते हुए कहा कि यदि सरकार मूर्ति निर्माण के लिए जमीन आवंटन नहीं करती है तो मंच नूरपुर में एनएच के किनारे निजी धन से जमीन खरीद कर मूर्ति का निर्माण करेगा। इस मौके पर योगराज ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, कुलदीप ¨सह, चंद्रशेखर पठानिया, रमेश कालिया, जीएस पठानिया, सुरेश शर्मा, रेणु कटोच, यशपाल पठानिया, डॉ. अशोक शर्मा मौजूद रहे।