Move to Jagran APP

बड़ी उपलब्धि, अनीमिया मुक्त अभियान में हिमाचल देश में तीसरे स्थान पर

अनीमिया मुक्त भारत इंडेक्स 2020-21 की राष्ट्रीय रैंङ्क्षकग में हिमाचल प्रदेश ने 57.1 अंक के साथ देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश 64.1 अंक के साथ देश में प्रथम स्थान पर और ओडिशा 59.3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

By Vijay BhushanEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 07:00 PM (IST)
बड़ी उपलब्धि, अनीमिया मुक्त अभियान में हिमाचल देश में तीसरे स्थान पर
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। अनीमिया मुक्त भारत इंडेक्स 2020-21 की राष्ट्रीय रैंङ्क्षकग में हिमाचल प्रदेश ने 57.1 अंक के साथ देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश 64.1 अंक के साथ देश में प्रथम स्थान पर और ओडिशा 59.3 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अनीमिया मुक्त भारत इंडेक्स 2018-19 में हिमाचल प्रदेश 18वें स्थान पर था। इस बार 15 स्थानों की ऊंची छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर पहुंचा है।

loksabha election banner

हिमाचल प्रदेश में अनीमिया मुक्ति के लिए रोगनिरोधी आयरन और फोलिक एसिड प्रदान करने के साथ बच्चों को कृमि मुक्त करना जैसे अभियान को बेहतर तरीके से चलाया गया। इसके लिए विद्यालय की नियमित कृमि मुक्ति के लिए अभियान चलाना शामिल है। तीन वर्षों के दौरान इसे 29 फीसद से 0.3 फीसद तक पहुंचाया गया है।

देश में अभी भी 50 फीसद गर्भवती महिलाओं, 59 फीसद पांच साल से कम उम्र के बच्चों, 54 प्रतिशत किशोर लड़कियों और 53 प्रतिशत गैर-गर्भवती गैर-स्तनपान कराने वाली महिलाओं में खून की कमी पाई गई है।

ये मानदंड किए थे निर्धारित

स्कोर कार्ड और अनीमिया मुक्त भारत सूचकांक में रैंङ्क्षकग के कुछ मापदंडों निर्धारित हैं। ये इस प्रकार हैैं, जिनमें से प्रमुख हैैं चयनित लक्षित लाभार्थियों में आइएफए यानी आयरन व फोलिक एसिड की आपूर्ति, स्कूली बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए राज्य में नियमित तौर पर इसके लिए प्रयास किए गए। अनीमिया की जांच और उपचार के लिए केंद्रों की व्यवस्था करना, साल भर चलने वाला व्यवहार परिवर्तन संवाद और स्वास्थ्य केंद्रों में आयरन व फोलिक एसिड की उपलब्धता और पौष्टिक भोजन के लिए जागरूक करना शामिल हैैं।

लगातार प्रयास से मिली सफलता

स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल ने देश में हिमाचल के तीसरे स्थान पर आने के लिए इसका श्रेय लगातार प्रयासों, फील्ड स्टाफ और मजबूत कार्यान्वयन नीतियां को दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस अभियान में और तेजी लाई जाएगी और प्रदेश को पहले स्थान पर पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.