सांसे बचाने आगे आया हिमाचल, 24 घंटे में रेलवे को डेढ़ सौ ऑक्सीजन सिलेंडर दिल्ली भेजे
Oxygen Suppliers in Himachal उत्तर भारत के लिए ऑक्सीजन इंजन का काम करने वाले हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली व हरियाणा में लोगों की सांसे बचाने का काम शुरू कर दिया है। 24 घंटों के दौरान पावंटा क्षेत्र से डेढ़ सौ ऑक्सीजन सिलेंडर रेलवे को दिल्ली भेजे गए हैं।
शिमला, प्रकाश भारद्वाज। Oxygen Suppliers in Himachal, उत्तर भारत के लिए ऑक्सीजन इंजन का काम करने वाले हिमाचल प्रदेश ने दिल्ली व हरियाणा में लोगों की सांसे बचाने का काम शुरू कर दिया है। 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पावंटा क्षेत्र से डेढ़ सौ ऑक्सीजन सिलेंडर रेलवे को दिल्ली भेजे गए हैं। इसके अलावा 40 ऑक्सीजन सिलेंडर सैन्य अंबाला छावनी को भेज दिए गए हैं। नई दिल्ली स्थित लोक लाजपत नगर में जयप्रकाश नारायण अस्पताल ने प्रदेश सरकार से 500 ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई करने का आग्रह किया है। प्रदेश सरकार द्वारा उद्योग विभाग के अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा को दूसरे राज्यों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उद्योग विभाग में अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा ने रेलवे को डेढ़ सौ सिलेंडर और अंबाला से छावनी को 40 सिलेंडर सप्लाई करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा जैसे-जैसे खाली सिलेंडर आते रहेंगे, दूसरे राज्यों को उनकी मांग के अनुसार ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई जाएगी। पिछले दिनों नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखकर ऑक्सीजन सप्लाई करने का आग्रह किया था। जिसके बाद प्रदेश सरकार ने सहमति प्रदान की थी, लेकिन गृह मंत्रालय के निश्चित मापदंडों के तहत दूसरे राज्यों को बिना अनुमति के ऑक्सीजन सप्लाई नहीं की जा सकती।
रेलवे को ऑक्सीजन की सप्लाई सबसे पहले की जा रही है। इसके साथ ही अंबाला स्थित सैन्य छावनी को भी ऑक्सीजन प्रदान की गई है देखना यह है कि जयप्रकाश नारायण अस्पताल द्वारा 500 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाने के आग्रह पर प्रदेश सरकार क्या निर्णय लेती है।
यह भी पढ़ें: सोलहदा में जमीन के 40 मीटर नीचे टेक्टोनिक प्लेटों में बहुत अधिक हलचल, बड़े खतरे की आहट
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी एनर्जी एफीशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड
यह भी पढ़ें: परीक्षा के लिए यह समय उचित नहीं, कॉलेज छात्रों को प्रमोट करने पर कैबिनेट लेगी फैसला