Himachal Covid Vaccination: कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य से साढ़े चार लाख डोज दूर हिमाचल
Himachal Pradesh Covid Vaccination हिमाचल प्रदेश कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के निर्धारित 55.23 लाख के लक्ष्य में कुछ ही पीछे है। अभी करीब साढ़े चार लाख को वैक्सीन दी जानी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हिमाचल के दूसरी डोज लगाने में देश में अव्वल आने की घोषणा करवाई जाएगी।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Covid Vaccination, हिमाचल प्रदेश कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के निर्धारित 55.23 लाख के लक्ष्य में कुछ ही पीछे है। अभी करीब साढ़े चार लाख को वैक्सीन दी जानी है। अब पांच दिसंबर को बिलासपुर में एम्स के शुभारंभ पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से हिमाचल के दूसरी डोज लगाने में देश में अव्वल आने की घोषणा करवाई जाएगी। अभी तक 50.67 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। प्रदेश में 30 नवंबर तक सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अभी भी निर्धारित लक्ष्य के लिए चार लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगानी है। ऐसे में अब आगामी दो दिनों 29 व 30 नवंबर को ये लक्ष्य पूरा होना असंभव है।
अब चार दिसंबर तक इस लक्ष्य को पूरा किया जाना है। इस 55.23 लाख वैक्सीन के निर्धारित लक्ष्य में प्रवासी मजदूरों के साथ पर्यटक भी शामिल है जिन्हें वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा लक्ष्य निर्धारित करने के बाद 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं की संख्या भी बढ़ी है और बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने पहली डोज पहले नहीं लगाई थी जबकि वे पहले पात्र थे। अभी तक प्रदेश में 5815912 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।
- जिला, पहली डोज, दूसरी डोज
- बिलासपुर, 326662, 313933
- चंबा, 372794, 329840
- हमीरपुर, 382223, 347792
- कांगड़ा, 1199660, 1057047
- किन्नौर, 79913, 65832
- कुल्लू, 359901, 297830
- लाहुल स्पीति, 32139, 22488
- मंडी, 789474, 701942
- शिमला, 692985, 594088
- सिरमौर, 435998, 387693
- सोलन, 703965, 538010
- ऊना, 440197, 414359