हिमाचल के इन पांच स्थानों पर 12 घंटे से लगातार बर्फबारी जारी, रोहतांग दर्रे में चार फीट हिमपात
Himachal Pradesh Snowfall हिमाचल प्रदेश के पांच स्थानों में पिछले बारह घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसमें कुल्लू जिला के रोहतांग टाप पर 4 फुट अटल सुरंग के आसपास एक फुट से अधिक हिमपात हो चुका है। इसके अलावा गुलाबा रोहतांग टाप जलोड़ी-जोत में भी हिमपात जारी है।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Snowfall, हिमाचल प्रदेश के पांच स्थानों में पिछले बारह घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसमें कुल्लू जिला के रोहतांग टाप पर 4 फुट, अटल सुरंग के आसपास एक फुट से अधिक हिमपात हो चुका है। इसके अलावा गुलाबा, रोहतांग टाप, जलोड़ी-जोत में भी हिमपात जारी है। माैसम विभाग और राज्स सरकार के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से जारी बुलेटन में जानकारी दी गई है कि कुल्लू, मंडी जिलों के पांच स्थानों में ताजा हिमपात हो रहा है। आज मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पांच जिलों, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर व कांगड़ा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में निचले व मध्यम क्षेत्रों में हलकी बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो रही है।
हिमाचल में बर्फबारी कहां कहां हो रही
राज्य के चालीस स्थानों पर ताजा बर्फबारी हो रही है। सुबह साढ़े नौ बजे तक आठ जिलों में हिमपात हो रहा है। चंबा जिला के छह स्थानों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा कांगड़ा जिला के मुलथान में एक फीट, जनजातीय किन्नौर जिला के छह स्थानों पर, कुल्लू जिला के छह स्थानों, जन जातीय लाहुल-स्पीति छह स्थानों पर, मंडी जिला के दो स्थानों, शिमला जिला के चौदह स्थानों व सिरमौर जिला के एक स्थान पर बर्फ पड़ी है।
- स्थान, कितनी बर्फबारी
- पांगी-किलाड़, 2.5 इंच
- कल्पा, 8 इंच
- नाको, 5 इंच
- निचार, 6 इंच
- पूह, 3 इंच
- रक्छम, 1 फीट
- सांगला 10 इंच
- अटल सुरंग 1 फीट
- जलोड़ी-जोत 6 इंच
- पलचान 2 इंच
- सोलंग 7 इंच
- दारचा 5 इंच
- झालमा 1 इंच
- काजा 2 इंच
- कोकसर 5 इंच
- सिस्सु 5 इंच
- उदयपुर 13 इंच
- पराशर झील 1 फीट
- शिकारी देवी 8 इंच