Move to Jagran APP

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विस चुनाव से पहले मार्च तक चलाएगी सदस्‍यता अभियान, संगठन चुनाव भी होंगे

Himachal Pradesh Congress हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी जिला अध्यक्षों से ब्लाक स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान पर नजर रखते हुए इसे सक्रियता से पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ब्लाक अध्यक्षों को सदस्यता फार्म दिए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 09:17 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 09:17 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विस चुनाव से पहले मार्च तक चलाएगी सदस्‍यता अभियान, संगठन चुनाव भी होंगे
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सदस्यता अभियान सक्रियता से पूरा करने को कहा है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी जिला अध्यक्षों से ब्लाक स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान पर नजर रखते हुए इसे सक्रियता से पूरा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में ब्लाक अध्यक्षों को सदस्यता फार्म दिए हैं। इसके बाद जिला अध्यक्षों को और फिर पार्टी पदाधिकारियों को सदस्यता फार्म दिए जाएंगे। यह अभियान अगले साल मार्च तक पूरा करना होगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में जिला अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने उपचुनाव में मिली जीत पर बधाई दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जीत से संगठन की एकता प्रमाणित हुई है। सदस्यता अभियान में भेदभाव नहीं होना चाहिए। पार्टी की सदस्यता सभी के लिए खुली है। जितने अधिक सदस्य बनेंगे पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। राठौर ने दावा किया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव परिणाम से डरी हुई है। जल्दबाजी में मुख्यमंत्री घोषणाएं कर रहे हैं, जबकि बजट ही नहीं हैै।

संगठन चुनाव के लिए तैयार रहें

राठौर ने जिलाध्यक्षों से संगठन की चुनावी प्रक्रिया के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर चुनाव का मसौदा तैयार किया जा रहा है।

जयपुर की रैली में जाएंगे हिमाचली नेता

12 दिसंबर को जयपुर में होने वाली रैली के लिए प्रदेश से भी पदाधिकारी जाएंगेे। बैठक में कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, बुद्धि सिंह ठाकुर, उमेश नेगी, राजेंद्र जार, कंवर अजय बहादुर, नीरज नैय्यर, जितेंद्र चौधरी, अंजना धीमान, शिवकुमार, कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.