हिमाचल में अब सड़कों पर दिखेगी पुलिस की सख्ती, कर्फ्यू नियम तोड़ने पर होगी सीधी गिरफ्तारी
Himachal Corona Curfew कोरोना कर्फ्यू के दौरान हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर अब पुलिस की सख्ती नजर आएगी। प्रदेश सरकार ने वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है लेकिन आवश्यक सेवाओं व आपातकाल में वाहनों को चलाने की छूट रहेगी।
शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Corona Curfew, कोरोना कर्फ्यू के दौरान हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर अब पुलिस की सख्ती नजर आएगी। सात मई से 16 मई सुबह आठ बजे तक 201 वाहन चालकों के चालान कर 1,35,000 रुपये जुर्माना किया। वाहनों में मास्क न पहनने पर अलग से 58 हजार का जुर्माना लगाया गया, जबकि छह एफआइआर भी दर्ज हुई और छह वाहन जब्त किए गए। प्रदेश सरकार ने वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है, लेकिन आवश्यक सेवाओं व आपातकाल में वाहनों को चलाने की छूट रहेगी। बावजूद इसके कई वाहनों में या तो ज्यादा लोग बिठाए जा रहे हैं या फिर वे मास्क नहीं पहन रहे हैं।
यह भी पढ़ें: उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए कोरोना ज्यादा खतरनाक, 35 फीसद पहाड़ी लोग भी इसकी चपेट में, जानिए बचाव के उपाय
मास्क न पहनने के कितने चालान
- पुलिस जिला, चालान, जुर्माना
- बीबीएन, 645, 373500
- बिलासपुर, 220, 134000
- चंबा, 120, 60500
- हमीरपुर, 345, 173000
- कांगड़ा, 991, 744800
- किन्नौर, 113, 56500
- कुल्लू, 261, 259000
- लाहुल, 0, 0
- मंडी, 710, 418000
- शिमला, 339, 265000
- सिरमौर, 387, 196000
- सोलन, 205, 104000
- ऊना, 383, 238000
- कुल, 4719, 3022300 (नोट : राज्य पुलिस ने सात मई से 16 मई सुबह आठ बजे तक ये चालान किए हैं।)
शारीरिक दूरी के नियम तोडऩे पर 50 चालान
24 घंटे में बाजार में शारीरिक दूरी के नियम तोडऩे पर पुलिस ने 50 चालान कर 62,000 का जुर्माना लगाया गया।
यह भी पढ़ें: कोविड वैक्सीनेशन के बाद कुछ समय के लिए डाउन होती है इम्यूनिटी, जानिए किस तरह बरतें सावधानी
24 घंटे में 498 चालान किए
बीते 24 घंटे में 15 मई सुबह आठ बजे से 16 मई सुबह आठ बजे तक पुलिस ने राज्य में मास्क न पहनने पर 498 चालान कर 2,90,000 रुपये जुर्माना लगाया गया।
कानून तोड़ा तो करेंगे गिरफ्तारी
एसपी कानून व्यवस्था भगत ठाकुर का कहना है अब पुलिस नरमी नहीं बरतेगी। सरकार के ताजा निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। अगर कहीं भी कानून तोड़ा गया तो नियम के अनुसार गिरफ्तारी भी हो सकेगी।