कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, मास्क नहीं पहनने पर रिकॉर्ड चालान
Himachal Police Mask Challan हिमाचल प्रदेश पुलिस कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया है। इसके तहत जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं कानून व निर्देशों की उल्लंघना करने पर कार्रवाई की जा रही है।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश पुलिस कोरोना की रोकथाम के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया है। इसके तहत जहां लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वहीं कानून व निर्देशों की उल्लंघना करने पर कार्रवाई की जा रही है। डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि 50 से अधिक व्यक्ति एक जगह पर एकत्र होने पर पुलिस ने राज्य भर में दस मामले दर्ज किए हैं। इनसे 1.85 लाख का जुर्माना वसूला गया है। फेस मास्क न पहनने पर 38535 चालान किए गए। इनमें उल्लंघनकर्ताओं से 1. 76 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने अभियान के दौरान लोगों को शारीरिक दूरी के महत्व को समझाया और 25 हजार पोस्टर भी लगाए।
कुंडू के अनुसार कोरोना संक्रमण से अब तक पुलिस के भी 1739 कर्मी संक्रमित हुए हैं। इसमें से 523 अभी भी उपचाराधीन है। पुलिस कर्मियों को महामारी से बचाव के लिए विशेष हिदायतें दी गई हैं। डीजीपी ने कहा कि पुलिस सरकार के निर्देशों की कड़ाई के साथ पालना सुनिश्चित करवा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं होगी।