Move to Jagran APP

Himachal Panchayat Election: प्रदेश में दो बजे तक 62.70 फीसद मतदान, सिरमौर सबसे आगे

Himachal Panchayat Election हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए छह घंटों के अंदर 62.70 फीसद मतदान हुआ है। यह आंकड़ा दो बजे तक का है। इसके बाद दो घंटे और वोट डाले जाएंगे। इससे मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 11:28 AM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 03:22 PM (IST)
Himachal Panchayat Election: प्रदेश में दो बजे तक 62.70 फीसद मतदान, सिरमौर सबसे आगे
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए दोपहर 12 बजे तक 39.60 फीसद मतदान हुआ है।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए छह घंटों के अंदर 62.70 फीसद मतदान हुआ है। यह आंकड़ा दो बजे तक का है। इसके बाद दो घंटे और वोट डाले जाएंगे। इससे मतदान प्रतिशत और बढ़ेगा। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं आया है। मतदान के लिए लोगों की लंबी- लंबी कतारें लगी हुई हैं। आधी आबादी महिलाएं भी जमकर मतदान कर रही हैं। वे भी लोकतंत्र की सबसे निचली इकाई के चुनाव में अपनी भागीदारी निभा रही है। युवा वर्ग खासकर जो पहली बार वोटर बने हैं, वे भी खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य के चुनाव नतीजे आज देर शाम तक आ जाएंगे। इसका संबंधित पंचायतों के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

loksabha election banner

दोपहर दो बजे तक बिलासपुर में 65.30, चंबा 60.60, हमीरपुर 61.80, कांगड़ा 59.70, किन्नौर-52.10, कुल्लू 19.20, मंडी 60.90, शिमला में 61.10, सिरमौर में 69.60, सोलन में 68.10 और ऊना में 66.40 फीसद मतदान हुआ है।

दोपहर 12 बजे तक 39.60 फीसद मतदान हुआ है। दोपहर के बाद मतदाताओं का उत्‍साह बढ़ा है। सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक कुल चार घंटे में 39 फीसद मतदान हुआ। मतदान शाम 4:00 बजे तक चलेगा। जबकि चार से पांच बजे तक कोविड-19 मरीज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे। बिलासपुर में 40.60, चंबा 38.10, हमीरपुर 39.10, कांगड़ा 37.10, किन्नौर 31.30, कुल्लू 40.40, मंडी 37.60, शिमला 39.00, सिरमौर 45.20, सोलन 44.50, ऊना में 42.30 फीसद वोट पड़े हैं।

सुबह दस बजे तक 18 फीसद वोट पड़े हैं। सबसे ज्यादा मतदान सिरमौर जिले में हुआ है। वहां 21 फीसद मतदाओं ने मतदान किया है। आज प्रदेश भर की 1208 पंचायतों के 6623 वार्डों में मतदान हो रहा है। दोपहर होते होते यह प्रतिशतता बढ़ जाएगी। शतकवीर से लेकर युवा तक में जोश नजर आ रहा है। पहले चरण में कुल 1208 पंचायतों में मतदान हुआ था। तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए 1137 पंचायतें शेष रह गई हैं। पंच, उपप्रधान, प्रधान के लिए चुनाव नतीजे आज देर शाम तक आ जाएंगे, जबकि जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतों की गिनती 22 जनवरी को होगी। सुबह-सुबह धुंध एवं कोहरा जमा होने के कारा लोग घरों से कम ही बाहर निकलते हैं। जैसे-जैसे धूप खिल रही है, वैसे वैसे मतदान प्रतिशतता भी बढ़ जाएगी।

पहले चरण में करीब 80 फीसद बंपर मतदान हुआ था। भाजपा का दावा है कि इन जीते हुए प्रधानों में से करीब 77 फीसद उसके समर्थक है। दूसरे चरण के नतीजे आने पर भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ही ऐसे ही दावे जता सकते हैं। हिमाचल में चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होते हैं। इस कारण जीतने के बाद इसे अपने- अपने खेमे में शामिल करने की होड़ लगी रहती है। नगर परिषद, नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा ने बाजी मारी है। पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप का कहना है कि यह जीत जयराम सरकार की नीतियों की जीत है।

कितना हुआ मतदान

बिलासपुर में 19.20, चंबा 17.00, हमीरपुर 15.20, कांगड़ा 16.50, किन्नौर 14.90, कुल्लू 19.20, लाहुल स्पीति 00, मंडी 18.60, शिमला 17.70, सिरमौर 21.00, सोलन 21.00, ऊना में 20.70 फीसद मतदान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Panchayat Election: जिला कांगड़ा में 16.60 फीसद मतदान, धर्मशाला में सर्वाधिक लोगों ने डाला वोट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.