Himachal Panchayat Chunav: प्रदेश में पंचायत चुनाव में 76924 ने भरे नामांकन, छंटनी आज
Himachal Pradesh Panchayat Chunav राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव के 76924 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को यानी आज इन नामांकन की छंटनी होगी व छह जनवरी को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है।
शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव के 76924 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को इनकी छंटनी होगी व छह जनवरी को नाम वापस लेने का अंतिम दिन है। जिला परिषद के लिए 964, पंचायत समिति के लिए 4409, प्रधान के लिए 15224, व उप प्रधान पद के लिए 17432 लोग चुनाव मैदान में डटे हैं। वार्ड सदस्य के लिए 38865 लोगों ने नामांकन पत्र भरे हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी संजय महाजन ने प्रदान की।
राज्य में नामांकन की तस्वीर
जिला, जिला परिषद, पंचायत समिति, प्रधान, उप प्रधान, वार्ड सदस्य
बिलासपुर,53,136,898,1015,2311
चंबा,68,320,1201,1331,3467
हमीरपुर,55,439,1131,1376,3048
कांगड़ा,232,1004,3703,4335,10206
किन्नौर,15,57,176,191,433
कुल्लू,69,422,1109,1212,2632
लाहुल-स्पीति,--,--,24,26,74
मंडी,202,826,2324,2948,6705
शिमला,107,407,1414,1761,3118
सिरमौर,54,229,1283,1175,2575
सोलन,45,185,1183,1201,2339
ऊना,64,384,778,861,1957
कुल,964,4409,15224,17432,38865