Move to Jagran APP

Himachal Pradesh Local Body Election 2021: चारों नगर निगम में मतदान के लिए लगी लाइनें, देखिए तस्‍वीरें

Himachal Pradesh Local Body Election 2021 हिमाचल प्रदेश में चारों नगर निगम में मतदान के लिए लोगों की लाइनें लगी रहीं। दोपहर दो बजे तक धर्मशाला में 40 फीसद और पालमपुर नगर निगम में 49 फीसद मतदान हुआ।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 07:31 AM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 03:08 PM (IST)
Himachal Pradesh Local Body Election 2021: चारों नगर निगम में मतदान के लिए लगी लाइनें, देखिए तस्‍वीरें
मंडी नगर निगम में मतदान के लिए लाइन में खड़े उपायुक्‍त ऋग्‍वेद ठाकुर।

धर्मशाला/मंडी, जेएनएन। Himachal Pradesh Nagar Nigam & Panchayat Election 2021, हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों व छह नगर पंचायतों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया। चारों नगर निगम में मतदान के लिए लोगों की लाइनें लगी रहीं। दोपहर दो बजे तक धर्मशाला में 40 फीसद और पालमपुर नगर निगम में 49 फीसद मतदान हुआ। 12 बजे तक मंडी नगर निगम में 28 फीसद मतदान हुआ। पालमपुर में 31 फीसद लोगों ने वोट डाला। धर्मशाला नगर निगम में 24 फीसद वोट पड़े।

loksabha election banner

दोपहर 12 बजे तक हुआ मतदान

  • धर्मशाला नगर निगम में 25.2
  • पालमपुर नगर निगम में 31.7
  • मंडी में 29.06 प्रतिशत
  • सोलन नगर निगम में 27.40

मंडी नगर निगम में सुबह ही मतदाताओं में काफी उत्‍साह देखने को मिला। सुबह ही लोग वोट डालने के लिए घरों से निकले व पोलिंग बूथ में भीड़ जुटने लगी। धर्मशाला में सुबह आठ बजे से कम हलचल दिखी। मतदाता घर से निकले लेक‍िन कम संख्‍या में। हालांकि सुबह नौ बजे तक चारों नगर निगम में मतदान प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी। 10 बजे तक नगर निगम धर्मशाला में 12 फीसद और पालमपुर में 13 फीसद मतदान हुआ। मंडी नगर निगम में साढ़े 12 फीसद के करीब वोट डाले गए। सोलन नगर निगम में 15 फीसद मतदान हुआ है, सुबह पहले एक घंटे में केवल 5 फीसद लोगों ने ही वोट डाला था।

नगर निगम मंडी के यू ब्‍लॉक मतदान केंद्र पर एक मतदाता बेहोश हाे गया, जिसे डॉक्‍टर ने मौके पर उपचार दिया व अब उसकी हालत ठीक है। सोलन के वार्ड नंबर नौ में ईवीएम खराब होने की शिकायत आई। सोलन में मशीन खराब होने के दो मामले सामने आए। इस कारण कुछ देर के लिए वोटिंग प्रभ‍ावित हुई।

यह भी पढ़ें: शांता कुमार ने पालमपुर नगर निगम के आइमा वार्ड में परिवार सहित किया मतदान, इन नेताओं ने भी डाला वोट, देखिए तस्‍वीरें

इसके अलावा मंडी जिले के धर्मपुर और शिमला जिले के टूटू व चौपाल ब्लॉक की पंचायतों में भी लोग प्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतों की गणना और परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चार नगर निगमों धर्मशाला, पालमपुर, मंडी व सोलन व छह नगर पंचायतों में चिडग़ांव, नेरवा, आनी व निरमंड , कंडाघाट व अम्ब के लिए मतदान ईवीएम से होगा। शिमला जिले के चौपाल की 48 पंचायतों, टुटू ब्लॉक की 24 पंचायतों और मंडी के धर्मपुर ब्लॉक की 49 पंचायतों के प्रधानों के मतदान बैलेट पेपर से होगा।

मतदान को लेकर सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। मतदान केंद्र में बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। थर्मल स्कैनिंग करने के साथ सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था होगी। नगर निगमों की 64 सीटों के लिए 279 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा और कांग्रेस ने सभी वार्ड से प्रत्याशियों को उतारा है। माकपा ने सिर्फ मंडी में दो प्रत्याशी व आम आदमी पार्टी ने 43 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है। नगर निगम में 106 निर्दलीय  मैदान में हैं। नगर निगमों में पहली बार पार्टी चिन्ह पर चुनाव करवाए जाएंगे।

राज्‍य चुनाव आयोग के निर्वाचन अधिकारी संजीव महाजन का कहना है चार बजे के बाद कोरोना पॉजिटिव भी मतदान कर सकेंगे। मतदान के बाद वोटों की गणना की जाएगी।

नगर निगम पालमपुर के सुग्‍घर वार्ड में मतदान करने के लिए पहुंचे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल व अन्‍य लोग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.