हिमाचल के नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का टैक्स न लगाने का वादा, जानिए और घोषणाएं
Himachal Nagar Nigam Chunav आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनाव में भी मुफ्त सेवाएं देने के वादे करना शुरू कर दिया है। नगर निगम मंडी में चुनाव जीतने के बाद हाउस टैक्स नहीं लगाने का वादा किया है।
मंडी, जेएनएन। आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनाव में भी मुफ्त सेवाएं देने के वादे करना शुरू कर दिया है। नगर निगम मंडी में चुनाव जीतने के बाद हाउस टैक्स नहीं लगाने का वादा किया है। मंडी नगर निगम चुनाव के सह प्रभारी राकेश और संगठन विस्तार कमेटी के उपाध्यक्ष शेर सिंह ने कहा पार्टी का 29 सूत्रीय घोषणा पत्र भी जारी किया। शेर सिंह ने कहा कि आप के प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत है और कम से कम सात वार्डों में जीत दर्ज करेंगे। शहर की हर गली में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
पार्किंग की व्यवस्था पुख्ता होगी, बुजुर्गों को पेंशन की, बेसहारा पशुओं से निजात, नागरिक हेल्पलाइन नंबर, हर वार्ड में लाइब्रेरी, ऑटो टैक्सी यूनियन सदस्यों का बीमा,सीवरेज की उचित व्यवस्था आदि शामिल हैं। इसके अलावा हर वार्ड में दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला बैठकें सप्ताह में दो बार की जाएंगी, ताकि लोगों को पार्षदों के पास न आना पड़े और पार्षद ही उनकी समस्याएं सुनें।