Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस समारोह में फ‍िसली हिमाचल के वरिष्‍ठ मंत्री की जुबान, कारगिल योद्धा का कर दिया अपमान, देखिए वीडियो

Himachal Minister Mahender Singh Thakur गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जुबान फ‍िसल गई। कारगिल योद्धा व परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार जो कि अब भी देश सेवा में जुटे हैं उन्‍हें मरणोपरांत परमवीर चक्र मिलने की बात कह गए।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 26 Jan 2022 02:09 PM (IST)Updated: Wed, 26 Jan 2022 06:04 PM (IST)
गणतंत्र दिवस समारोह में फ‍िसली हिमाचल के वरिष्‍ठ मंत्री की जुबान, कारगिल योद्धा का कर दिया अपमान, देखिए वीडियो
हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की जुबान फ‍िसल गई। जागरण

बिलासपुर, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री की जुबान फ‍िसल गई। कारगिल योद्धा व परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार जो कि अब भी देश सेवा में जुटे हैं, उन्‍हें मरणोपरांत परमवीर चक्र मिलने की बात कह गए। हिमाचल के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बिलासपुर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित जिलास्‍तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंचे थे। मंत्री ने अपने संबोधन में देश के वीरों की गाथा सुनाते हुए बिलासपुर के वीर जवान संजय कुमार के सम्मान का नाम भी गलत बोल दिया। मंत्री ने मंच से कह दिया "उन्हें मरणोपरांत परमजीत चक्र से नवाजा गया।"

loksabha election banner

मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर खुद एक सैनिक रह चुके हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर वीर सैनिक का अपमान कर दिया। बड़ी हैरानी की बात है कि देश के तीन जीवित परमवीर चक्र विजेताओं के नाम भी मंत्री याद नहीं रख सके। इनमें दो योगिंदर सिंह और संजय कुमार कारगिल युद्ध 1999 के योद्धा हैं और बाना सिंह 1987 सियाचिन के वीर हैं। इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने लगा है।

हैरानी की बात है कि इस दौरान किसी अन्‍य नेता व अधिकारी ने भी मंत्री को बीच में नहीं टोका। हिमाचल सरकार के उक्‍त मंत्री पहले भी विवादों में रहे हैं। कुछ समय पहले उन्‍होंने शिक्षकों को लेकर भी बयान दिया था, जिसमें कोरोना काल में उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

बिलासपुर में हुआ जिलास्‍तरीय समारोह

बिलासपुर में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने तिरंगा फहरा कर परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में जहां प्रदेशवासियों को इस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा बिलासपुर के लोगों ने देश निर्माण में भाखड़ा बांध बनने के दौरान अपनी सोना उगलती जमीनों की कुर्बानी दी है, जिससे आज पूरा उतरी भारत रोशन हो रहा है। महेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई और कहा कि सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लगातार चौमुखी विकास कर रही है। इस अवसर पर जिला के सभी विधायक पूर्व विधायकों समेत पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्वतंत्रता सेनानी भी उपस्थित रहे।

बिलासपुर कांग्रेस ने कहा- माफी मांगें

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री द्वारा सैनिकों के अपमान को लेकर कांग्रेस ने गहरा दुख प्रकट किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने इस मामले पर प्रदेश सरकार को सैनिकों से सार्वजनिक मंच पर माफी की मांगने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि वैसे तो भाजपा सरकार सैनिकों के नाम पर वोट मांगती है, लेकिन उनके ही मंत्री सार्वजनिक कार्यक्रमों में सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। जिला कांग्रेस ने बिलासपुर में हुए इस घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.