Move to Jagran APP

Interstate Bus Routes: 53 दिन बाद HRTC की अंतरराज्‍यीय बस सेवा शुरू, 317 रूटों पर चलेंगी बसें

HRTC Interstate Bus Routes हिमाचल प्रदेश में 53 दिन बाद वीरवार से अंतरराज्यीय रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा आरंभ हो गई। पहले चरण में 317 रूट पर दिल्ली चंडीगढ़ और देहरादून के लिए बसें चलीं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 07:58 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 07:58 AM (IST)
हिमाचल प्रदेश में 53 दिन बाद वीरवार से अंतरराज्यीय रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा आरंभ हो गई।

शिमला, राज्य ब्यूरो। HRTC Interstate Bus Routes, हिमाचल प्रदेश में 53 दिन बाद वीरवार से अंतरराज्यीय रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा आरंभ हो गई। पहले चरण में 317 रूट पर दिल्ली, चंडीगढ़ और देहरादून के लिए बसें चलीं। सबसे ज्यादा रूट इन्हीं स्थानों के लिए हैं। अन्य राज्यों की बसें भी अब हिमाचल आ सकेंगी। इसके लिए सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए अलग से अनुमति नहीं लेनी होगी। बसें 50 फीसद सवारियों के साथ चलेंगी। इससे ज्यादा सवारियां नहीं बिठा सकेंगे। इसमें नए स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) की पालना करनी होगी।

loksabha election banner

उधर, परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर के मुताबिक लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली जुलाई से 317 अंतरराज्यीय बसें शुरू की गई हैं। इनमें 15 लग्जरी, चार डीलक्स और 298 साधारण बसें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय बसों में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन भी सुनिश्चित किया जाएगा। गौर हो कि कोरोना कर्फ्यू लगने के कारण सात मई से अन्य राज्यों व प्रदेश के भीतर दोनों जगहों पर बस सेवा बंद हो गई थी।

14 जून से प्रदेश में बस सेवा बहाल हो गई थीं। इसके बाद अब एचआरटीसी की 1500 से अधिक बसें चल रही हैं, जबकि करीब 800 निजी बसें भी सड़कों पर जनता को सेवा दे रही हैं। निजी आपरेटर आधी बसों को भी नहीं चला पाए हैं।

सरकारी बस सेवाएं

बुधवार को प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 1658 बसें चलाई गईं। इनमें 317 लांग रूट और 1341 लोकल रूट शामिल हैं। इसकी तुलना में इस सप्ताह सोमवार को 1565 और मंगलवार को 1436 बसें चलाई गई थीं। बीते रविवार को 839 बसें ही दौड़ पाई थी। निजी बसें तो रविवार को बहुत कम संख्या में संचालित होती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.