Move to Jagran APP

मंत्री महेंद्र सिंह बोले, लड़ाई हुई तो वह जंग में भाग लेने सीमा पर जाएंगे, पाकिस्‍तान से लड़ चुके हैं युद्ध

भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई झड़प के बाद हिमाचल सरकार के मंत्री एवं पूर्व सैन‍िक ने दोबारा देश के लिए हथियार उठाने की बात कही।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 05:26 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 05:26 PM (IST)
मंत्री महेंद्र सिंह बोले, लड़ाई हुई तो वह जंग में भाग लेने सीमा पर जाएंगे, पाकिस्‍तान से लड़ चुके हैं युद्ध
मंत्री महेंद्र सिंह बोले, लड़ाई हुई तो वह जंग में भाग लेने सीमा पर जाएंगे, पाकिस्‍तान से लड़ चुके हैं युद्ध

मंडी, जेएनएन। भारत और चीन के सैनिकों के बीच सीमा पर हुई झड़प के बाद हिमाचल सरकार के मंत्री एवं पूर्व सैन‍िक ने दोबारा देश के लिए हथियार उठाने की बात कही। जल शक्‍ित मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा वह सेना में रहे हैं। पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भाग ले चुके हैं। चीन ने जो कायराना हरकत की है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर लड़ाई हुई तो वह जंग में भाग लेने सीमा पर जाएंगे। अब भी दुश्मन को मात देने का मादा रखते हैं।

loksabha election banner

जलशक्ति एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई होगी। प्रदेश भर में विभिन्न विभागों के पास करीब 12000 करोड़ रुपये अनस्पेंड पड़ा हुआ है। पैसा खर्च क्यों नहीं हुआ, कैबिनेट सब कमेटी प्रदेश भर में बैठक कर इसका पता लगा रही है। अगर कहीं अधिकारियों की लापरवाही सामने आई तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। विकास कार्यों तय अवधि में पूरे हो सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।

महेंद्र सिंह ठाकुर बुधवार को मंडी के विपाशा सदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह पहल की है। प्रदेश के सभी जिलों में विभागों के पास पड़े अनस्पेंड मनी का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना काल में विकास कार्य प्रभावित न हो। जिन विकास कार्यों में कानूनी या कोई अन्य तकनीकी बाधा है। उन कार्यों का पैसा उसी हलके में अन्य विकास कार्यों पर खर्च होगा।

मंडी जिले में लोक निर्माण व ग्रामीण विकास विभाग के पास करीब 600 करोड़ रुपये अनस्पेंड पड़ा हुआ है। अब कंप्यूटर में वर्क इन प्रोग्रेस दिखाकर काम नहीं चलेगा। धरातल पर काम दिखना चाहिए। प्रदेश भर में विकास कार्यों की प्रगति जानने के लिए औचक निरीक्षण होंगे। नदी नालों में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है। नदी नालों की नीलामी होगी। इससे सरकार को राजस्व मिलेगा। जलरक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक इंद्र ङ्क्षसह गांधी, प्रकाश राणा, राकेश जम्वाल, हीरालाल, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

सदर हमारे दिल में विधायक का पता नहीं

सदर हलके के विधायक अनिल शर्मा की गैरमौजदूगी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में महेंद्र ङ्क्षसह ठाकुर ने कहा सदर क्षेत्र हमारे दिल में विधायक का पता नहीं, वह कहां हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.