Move to Jagran APP

पांच पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी, कांगड़ा के जवाली में ये क्षेत्र शामिल

Nagar Panchayat प्रदेश की पांच पंचायतों को नगर पंचायत बनाया गया है। शहरी विकास विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के तहत शिमला की चिडग़ांव और नेरवा कांगड़ा की जवाली और सोलन की कंडाघाट मंडी की करसोग पंचायत को नगर पंचायत बनाया गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 09:24 AM (IST)
पांच पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी, कांगड़ा के जवाली में ये क्षेत्र शामिल
हिमाचल सरकार ने पांच पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की अध‍िसूचना जारी कर दी है।

शिमला/जवाली, जेएनएन। प्रदेश की पांच पंचायतों को नगर पंचायत बनाया गया है। शहरी विकास विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के तहत शिमला की चिडग़ांव और नेरवा, कांगड़ा की जवाली और सोलन की कंडाघाट, मंडी की करसोग पंचायत को नगर पंचायत बनाया गया है। इनको नगर पंचायत बनाने के साथ लोगों से आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं और इनका निपटारा किया जाएगा। शिमला जिला की दो ग्राम पंचायतों में नेरवा के अलावा चिडग़ांव शामिल है। नगर पंचायत में चिडग़ांव के अलावा, सुंधा भोंड़ा और मांदली शामिल हैं। नगर पंचायत जवाली में कैहरियां, बसंतपुर, ढन को शामिल किया है। करसोग से महेल वार्ड को बाहर कर दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.