अनुबंध कर्मचारियों के ग्रेड पे में 25 फीसद की वृद्धि, कोरोना कोष अंशदान में कुल वेतन से कटेगा पैसा
प्रदेश के अनुबंध कर्मचारियों के ग्रेड पे में 25 फीसद की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 125 फीसद की अपेक्षा 150 फीसद पहली अप्रैल से मिलेगा।
धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। प्रदेश के अनुबंध कर्मचारियों के ग्रेड पे में 25 फीसद की वृद्धि की गई है। अब उन्हें 125 फीसद की अपेक्षा 150 फीसद पहली अप्रैल से मिलेगा। प्रदेश वित्त विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इससे प्रदेश के अनुबंध पर सेवाएं प्रदान कर रहे करीब 28000 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।
बेसिक नहीं, अब कुल वेतन से कोरोना कोष में अंशदान देंगे कर्मचारी
कोरोना संकट के समय हिमाचल प्रदेश सरकार के कर्मचारी अब 30 करोड़ रुपये का अंशदान करेंगे। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के कुल वेतन में से एक दिन के वेतन की कटौती का निर्णय लिया। पहले सरकार ने कर्मचारियों की बेसिक पे से कोविड-19 के लिए अंशदान की व्यवस्था की थी। वित्त विभाग ने मंगलवार को विशेष सचिव वित्त डीडी शर्मा ने संशोधित अधिसूचना जारी की है। पिछली अधिसूचना के मुताबिक कर्मचारियों के बेसिक वेतन से कोरोना कोष के लिए करीब 12 करोड़ रुपये की राशि जमा होनी थी। ताजा आदेश के मुताबिक अब करीब 30 करोड़ का अंशदान कोष में जमा होगा।