हिमाचल सरकार राशन डिपुओं में देगी सस्ती दरों पर प्याज, सीएम जयराम ठाकुर ने किया एेलान
Onions in Rashan Depot हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्याज के बढ़ते दाम से लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्याज के बढ़ते दाम से लोगों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार राशन डिपुओं में अब प्याज सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाएगी। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा प्याज की कीमतों को कम करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने राशन डिपुओं में 70 रुपये प्रति किलो प्याज बेचने की बात कही है। मुख्यमंत्री ने जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी है कि वे प्याज को बाहर निकालें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बीते दिनों सरकार ने जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए थे। साथ ही जिला प्रशासन को मुनाफा और दाम निर्धारित करने को भी कहा है। इस कारण लोगों में कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद जगी है।