Move to Jagran APP

हिमाचल के स्‍कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, सरकार ने 1807 पद भरने को दी मंजूरी

Himachal Teachers Bharti राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। स्कूलों में शिक्षकों के 1807 पद भरने को मंजूरी दे दी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 05:00 PM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 05:05 PM (IST)
हिमाचल के स्‍कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, सरकार ने 1807 पद भरने को दी मंजूरी
हिमाचल के स्‍कूलों में दूर होगी शिक्षकों की कमी, सरकार ने 1807 पद भरने को दी मंजूरी

शिमला, जागरण संवाददाता। राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। स्कूलों में शिक्षकों के 1807 पद भरने को मंजूरी दे दी है। इनमें 625 पद भाषा अध्यापक और 1182 पद शास्त्री के भरे जाएंगे। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा रोहित जम्‍वाल की ओर से इस संबंध में सभी जिला उपनिदेशक को पत्र जारी कर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इनमें 50 फीसद पद बैचवाइज आधार पर भरे जाएंगे। 50 फीसद पद कमीशन के तहत भरे जाएंगे।

loksabha election banner

शिक्षा विभाग ने उपनिदेशकों को बैचवाइज आधार पर भर्ती की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्कूलों में पढ़ाई बाधित न हो। काफी समय के बाद इन दोनों वर्गों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। विभाग के निर्देशों में साफ है कि स्कूलों में खाली पद और एसएमसी शिक्षकों के स्थान पर इन्हें नियुक्ति दी जानी है।

किस जिले में भरे जाएंगे कितने पद

  • जिला         भाषा अध्यापक        शास्त्री
  • बिलासपुर         32            62
  • चंबा                72         146
  • हमीरपुर          8             38
  • कांगड़ा         126           170
  • किन्नौर        13             36
  • कुल्लू           24             76
  • लाहुल स्पीति 14             32
  • मंडी             94            220
  • शिमला       104          170
  • सिरमौर        68           122
  • सोलन           30           70
  • ऊना            40             40
  • कुल            625            1182   

सभी उपनिदेशकों को प्रक्रिया शुरू करने के आदेश

स्कूलों में भाषा अध्यापक और शास्त्री के 1807 पद भरे जाएंगे। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी जिलाें के उपनिदेशकों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। भर्ती 50 फीसद बैचवाइज और 50 फीसद कमीशन के माध्यम से की जाएगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि स्कूलों में सभी पदों को भरा जा सके। -रोहित जम्‍वाल, निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.