Move to Jagran APP

हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां तेज, राजभवन में राज्‍यपाल से मिलेंगे जयराम ठाकुर

Cabinet Expansion भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मंत्रणा के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 11:43 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 05:09 PM (IST)
हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां तेज, राजभवन में राज्‍यपाल से मिलेंगे जयराम ठाकुर

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मंत्रणा के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसी जानकारी है कि राजभवन में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अंदर खाते तैयारियां शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से राजभवन को केवल 20 लोगों के प्रवेश और इंतजाम करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के बीच शाम तक राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में मंत्रणा चली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का राजभवन जाने का कार्यक्रम भी है। सीएम जयराम ठाकुर प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल की मुलाकात को वीरवार को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिनों के भीतर नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसके पीछे ठोस तर्क यह दिया जा रहा है कि प्रदेश सरकार को सत्ता में आए हुए ढाई साल से अधिक का समय पूरा हो चुका है और प्रदेश मंत्रिमंडल में खाली पड़े तीन पदों को भरने के लिए यह उपयुक्त समय है।

प्रदेश मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले संभावित भाजपा विधायकों में नूरपुर से भाजपा विधायक राकेश पठानिया, पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी और चंबा से विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज का नाम भी मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है। नाहन से वरिष्‍ठ विधायक राजीव बिंदल के नाम को लेकर दिल्‍ली व नागपुर से दबाव की बात सामने आ रही है। इसके अलावा कर्नल इंद्र सिंह का नाम भी चर्चाओं में है। ऐसे में प्रदेश विधानसभा में रिक्त होने वाले उपाध्यक्ष पद के लिए हमीरपुर जिला से भाजपा विधायक कमलेश कुमारी को जगह मिल सकती है। पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंची कमलेश कुमारी की एंट्री के पीछे राजनीतिक समीकरण यहां है कि हमीरपुर जिला को भी प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा।

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप की बतौर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने के उपरांत अब प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार खत्म होने जा रहा है। इस दिशा में वीरवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में भाजपा विधायक दल की बैठक को अहम माना जा रहा है। प्रदेश मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त पड़े हुए हैं अनिल शर्मा द्वारा मंत्री पद से त्यागपत्र देने के बाद किशन कपूर का लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाना और प्रदेश सरकार में मंत्री विपिन सिंह परमार की विधानसभा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के कारण जयराम सरकार में तीन पद खाली पड़े हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.