Move to Jagran APP

Virbhadra Singh: हिमाचल के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई, तस्‍वीरों में देखिए भावुक लम्‍हें

Virbhadra Singh News हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह आज पंचतत्‍व में विलीन हो गए। इससे पहले रामपुर बुशहर स्थित राजमहल में उनके पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्‍य सिंह का राजतिलक किया गया। वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग रामपुर पहुंचे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 08:04 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 03:13 PM (IST)
Virbhadra Singh: हिमाचल के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई, तस्‍वीरों में देखिए भावुक लम्‍हें
हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह आज पंचतत्‍व में विलीन हो गए।

शिमला, जेएनएन। Virbhadra Singh News, हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्‍यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह आज पंचतत्‍व में विलीन हो गए। इससे पहले रामपुर बुशहर स्थित राजमहल में उनके पुत्र एवं विधायक विक्रमादित्‍य सिंह का राजतिलक किया गया। वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग रामपुर पहुंचे। पूरे हिमाचल प्रदेश ने आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई दी। तीन बजे के बाद रामपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इसके लिए रामपुर नगर परिषद ने राजघराने के अंतिम धाम स्थल को तैयार किया गया था। हजारों लोगों की भीड़ वीरभद्र सिंह की शवयात्रा में शामिल हुई।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्‍कार से पहले पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह का राजतिलक, सफेद कपड़े से ढकी गई सारी जगह, जानिए परंपरा

लोगों के दिलों पर राज करने वाले वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार को शिमला में लोग उमड़ पड़े। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शिमला पहुंच थे।

शुक्रवार को वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को शिमला स्थित आवास से रिज मैदान और प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह को रामपुर ले जाते समय सड़क किनारे खड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। बारिश के बावजूद प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोग डटे रहे।

सोनिया की ओर से नामित चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नामित किया। यह प्रतिनिधिमंडल शनिवार को रामपुर बुशहर पहुंचा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से अंतिम संस्कार में भाग लिया व श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पवन बंसल, आनंद शर्मा व राजीव शुक्ला शामिल हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुंचे। वीरभद्र सिंह उनके रिश्ते में मौसा थे।

कांग्रेस के राष्‍ट्रीय नेता पवन बंसल, आनंद शर्मा, राजीव शुक्‍ला व छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल रामपुर के पदम पैलेस में वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजल‍ि देने के बाद परिवार के सदस्‍यों से बात करते हुए। नेताओं ने शोक संतप्‍त परिवार को सांत्‍वना दी व इसे प्रदेश व पार्टी के लिए बड़ी क्षति बताया।

विक्रमादित्य का हुआ राजतिलक

अंतिम संस्कार से पहले वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह का रामपुर के राजमहल में राजतिलक हुआ। सुबह सात बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ व 11 बजे पूरी परंपरा का निर्वहन कर दिया गया। सारा कार्यक्रम पर्दे के पीछे किया गया।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी श्रद्धांजलि देने शुक्रवार को शिमला पहुंचे थे। शिमला स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन में वह करीब 32 मिनट तक रहे। वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह से भी बात की।

यह भी पढ़ें: बमाण में अंतिम धाम तक ले जाई जाएगी वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह, किन्‍नौर के कारीगरों ने दो दिन बाद तैयार किया

यह भी पढ़ें:  25 किलो देसी घी और इस खास लकड़ी से वीरभद्र सिंह का दाहसंस्कार, राजपरिवार में तीन दिन नहीं जला चूल्हा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.