पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ी सौगात, पुलिस कर्मियों को रेगुलर वेतन, बिजली मुफ्त
Himachal Foundation Day CM Announcement मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन में 52वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। तीन फीसद डीए की घोषणा सहित छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने की भी घोषणा की है।

सोलन, जागरण संवाददाता। Himachal Foundation Day CM Announcement, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन में 52वें पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों व पेशनरों को बड़ी सौगात दी है। 31 फीसद डीए की घोषणा सहित छठे वेतन आयोग की विसंगतियां दूर करने की भी घोषणा की है। सीएम की घोषणा के बाद वेतनमान में एक और विकल्प मिला है। पेंशनर्स को भी पंजाब की तर्ज पर पेंशन लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ता 28 प्रतिशत से 31 प्रतिशत किया गया। पुलिस जवानों के पे-बैंड में भी संशोधन किया गया है। पुलिस कांस्टेबल आठ साल की बजाय अब दो साल के बाद ही रेगुलर वेतनमान पाएंगे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों को मालामाल कर दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग में तीसरा विकल्प भी दिया जाएगा, ताकि सभी कर्मचारियों को नए वेतन आयोग का लाभ मिल सके। इसके अलावा भी यदि कोई कर्मचारी नए वेतन आयोग के लाभ से वंचित रह जाता है तो उसके लिए भी सरकार के अन्य कई विकल्प खुले हैं। इसके अलावा सीएम ने प्रदेश के पेंशनरों के लिए भी बड़ी घोषणा की है। जयराम ठाकुर ने कहा प्रदेश के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सरकार पंजाब की तर्ज पर पेंशन प्रदान करेगी।
60 यूनिट बिजली मुफ्त
हिमाचल प्रदेश में करीब 11 लाख उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में सस्ती बिजली मिलेगी। इसके अलावा 60 यूनिट तक प्रदेश सरकार मुफ्त बिजली प्रदान करेगी। 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं पर मात्र एक रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल लिया जाएगा। इसी प्रकार प्रदेश के किसानों को भी सरकार ने सस्ती बिजली देने का फैसला किया है। सरकार की ओर से किसानों को 50 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के ये खेल सितारे देश दुनिया में बिखेर रहे चमक, क्रिकेट के अलावा इन खेलों में भी बनाई पहचान
- Vinod Sonkar (@bjpvinodsonkar) 25 Jan 2022
- Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 25 Jan 2022
- MLA PURNESH MODI (@purneshmodi) 25 Jan 2022
- Piyush Goyal (@piyushgoyal) 25 Jan 2022
- Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) 25 Jan 2022
हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
- Ashwini Vaishnaw (@ashwinivaishnaw) 25 Jan 2022
Edited By Rajesh Kumar Sharma