Himachal Coronavirus Update: प्रदेश में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 50 हजार के पार
Himachal Coronavirus Update हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने लगा है। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 50 हार के पार हो गया है। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 54680 तक पहुंच गई है। सक्रिय मामले 3680 हो गए हैं।
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा थमने लगा है। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 50 हार के पार हो गया है। स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 50044 पहुंच गया है। साथ ही स्वस्थ होने वालों की दर 91.52 फीसद हो गई है। संक्रमितों की कुल संख्या 54680 हो गई है, जबकि एक्टिव केस 3680 रह गए हैं।
प्रदेश में सोमवार को कांगड़ा व हमीरपुर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। 242 नए पॉजिटिव केस आए, जबकि 394 स्वस्थ हुए। पुलिस ने अब मास्क न पहनने पर 42 हजार से अधिक के चलन किये हैं! सोलन कारागार में 24 विचाराधीन कैदी संक्रमित हुए हैं। उधर, ब्रिटेन से शिमला आए 14 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस किया है। इनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और तीन की आना बाकी है।
यह भी पढ़ें: शांता कुमार की पत्नी होने के साथ एक लेखिका के रूप में भी अलग पहचान रखती थीं संतोष शैलजा, जानिए