Himachal Coronavirus Update: शाहपुर का युवक और ऊना की महिला कोरोना पॉजिटिव
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में दो साल की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं।
कांगड़ा/ऊना, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में दो साल की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। शाहपुर और ऊना से दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऊना की महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है, जबकि जिला कांगड़ा के शाहपुर का युवक संक्रमित निकला है। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में यह सैंपल जांच के लिए लगाए गए थे।
यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus Update: चंबा में कोरोना पॉजिटिव पिता से संक्रमित हुई दो साल की बच्ची
शाहपुर का 25 वर्षीय युवक रैत के साथ लगते झीरबल्ला का है। इसके साथ दो और युवक घर लौटे हैं, जो दरीणी के निवासी हैं। प्रशासन सतर्क हो गया है। दरीणी के युवकों को आइसोलेशन में रखा जाएगा।
पंजोआ लडोली की 26 वर्षीय विवाहिता संक्रमित पाई गई है। विवाहिता ऊना के मैहतपुर में क्वारंटाइन है। दिल्ली से लौटने के बाद यह पति, सास और छोटी बच्ची के साथ क्वारंटाइन सेंटर में ही रुकी थी। दो दिन पहले यहां पहुंचने पर इनकी रैंडम सैंपलिंग हुई थी। महिला का पति एक नामी मोबाइल कंपनी में काम करता है। महिला समेत चारों का सैंपल लिया था।
यह भी पढ़ें: Coronavirus: कांगड़ा के लिए राहत की खबर, कोरोना संक्रमित के परिवार की रिपोर्ट नेगेटिव