Move to Jagran APP

Congress Protest: कुलदीप राठौर बोले, मैं हिमाचल कांग्रेस का अध्‍यक्ष पर असल कमांडर वीरभद्र सिंह

Himachal Congress Protest महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस बुधवार को शिमला में प्रदर्शन किया। जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि मैं पार्टी अध्यक्ष हूं लेकिन असली कमांडर वीरभद्र सिंह हैं। इन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 02:00 PM (IST)
Congress Protest: कुलदीप राठौर बोले, मैं हिमाचल कांग्रेस का अध्‍यक्ष पर असल कमांडर वीरभद्र सिंह
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस बुधवार को शिमला में प्रदर्शन किया।

शिमला, जेएनएन। Himachal Congress Protest, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस बुधवार को शिमला में प्रदर्शन किया। जनसभा में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि मैं पार्टी अध्यक्ष हूं, लेकिन असली कमांडर वीरभद्र सिंह हैं। इन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का भाषण वीरभद्र सिंह से पहले हुआ। उन्‍होंने कहा सम्‍मान में प्रोटोकोल तोड़ा गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को टाइगर ऑफ हिमाचल विधानसभा कहा।

loksabha election banner

हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा वह महंगाई भ्रष्टाचार और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरते हुए कहा कि हिमाचल में शहर नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी को इन चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करनी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह एकजुट होकर चुनाव के लिए मैदान में डट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भले ही उन्हें पार्टी के प्रत्याशी से कोई भेदभाव हो तो भी उसका समर्थन करें। चुनाव में आपसी रंजिश भुलाकर पार्टी को जिताने का कार्य करें। राजीव शुक्ला ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए अभी से तैयारियां करनी होंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी से मैदान में डट जाएं।

राठौर ने कहा प्रदेश गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है और सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। बजट की न तो कोई दिशा है और न ही इसकी कोई दशा। प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। बजट में लोगों को कोई राहत भी नहीं है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई योजनाओं के नाम बदले गए हैं। सरकार के पास इन योजनाओं को पूरा करने के लिए पैसा भी नहीं है।

आंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में होने वाले इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को 100-100 लोगों को लाने का लक्ष्य रखा था। इसमें कांग्रेस के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला को भी आमंत्रित किया गया। जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, सभी पूर्व अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी के सभी पदाधिकारी आदि शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.