चुनावी जंग में कांग्रेस के लिए 'लकी' साबित हुए हैं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पढ़ें खबर
Himachal Congress President Kuldeep Rathore उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मजबूत होकर उभरे हैं। राठौर ने साबित कर दिया है कि चुनावी जंग के लिए वह कांग्रेस के लिए लकी हैं।
शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress President Kuldeep Rathore, उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर मजबूत होकर उभरे हैं। राठौर ने साबित कर दिया है कि चुनावी जंग के लिए वह कांग्रेस के लिए 'लकी' हैं। इससे पहले नगर निगम और पंचायती राज चुनाव में भी राठौर की परफार्मेंस शानदार रही थी। राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस ने दो नगर निगमों पर कब्जा किया था। इसके अलावा जिला परिषद और नगर पंचायतों में भी जीत हासिल की थी। राठौर विधायक नहीं हैं, लेकिन संगठन में काम करने का उनके पास लंबा अनुभव है। जब से वह प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, उन्होंने धड़ों में बंटी कांग्रेस को एकजुट करने का प्रयास किया है। इस चुनाव में भी उनका संगठनात्मक अनुभव काम आया है। चुनावों की घोषणा होते ही उन्होंने तुरंत चुनाव समिति की बैठक बुलाकर सभी नेताओं का फीडबैक लिया और हाई कमान के समक्ष रिपोर्ट रखी।
जीत से दिया विरोधियों को करारा जवाब
कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी खत्म करने के लिए राठौर दो साल से काम कर रहे हैं। पार्टी का एक धड़ा उन्हें पद से हटाने व कमजोर करने के लिए कोशिशें कर रहा है। राठौर ने किसी पर कार्रवाई करने के बजाय जीत से ही विरोधियों को करारा जवाब दे दिया है। वह डोर टू डोर प्रचार के लिए गए। लाहुल-स्पीति में भी चार बार गए और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें की।
यह भी पढ़ें: Himachal Assembly: उपचुनाव में जीत के बाद हिमाचल विधानसभा में बढ़ गई कांग्रेस विधायकों की संख्या