Move to Jagran APP

कुलदीप राठौर का तंज, अगर सरकार इतनी सक्षम तो सीएम वार्ड-टू-वार्ड क्‍यों घूम रहे, हेलिकॉप्‍टर के दुरुपयोग की होगी शिकायत

Himachal Nagar Nigam Election कुलदीप राठाैर ने तंज कसते हुए कहा अगर जयराम और प्रदेश सरकार इतनी सक्षम है तो सीएम वार्ड टू वार्ड क्‍यों घूम रहे हैं। हेलिकॉप्‍टर के दुरुपयोग की चुनाव आयोग में शिकायत होगी। कांग्रेस पोस्टर का प्रयोग नहीं करेगी। मेरा ध्वज और गौरव का प्रयोग करेगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 11:56 AM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 11:59 AM (IST)
कुलदीप राठौर का तंज, अगर सरकार इतनी सक्षम तो सीएम वार्ड-टू-वार्ड क्‍यों घूम रहे, हेलिकॉप्‍टर के दुरुपयोग की होगी शिकायत
हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप राठाैर धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए।

धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Nagar Nigam Election, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा पार्टी पूरे जोर के साथ लड़ रही है। सभी नगर निगमों में प्रचार चल रहा है। मुझे खुशी है कांग्रेस कार्यकर्ताओं में बहुत जोश है। सोलन और धर्मशाला में जाकर बहुत अच्छा लगा। आज लड़ाई विकास बनाम विनाश है। पिछले तीन सालों में कुछ नहीं किया। सरकार बताए क्या किया नया काम जो जनता आपको याद करे। कांग्रेस के काम भी पूरा नहीं कर पाई।

loksabha election banner

कुलदीप राठाैर ने तंज कसते हुए कहा अगर जयराम और प्रदेश सरकार इतनी सक्षम है तो सीएम वार्ड टू वार्ड क्‍यों घूम रहे हैं। हेलिकॉप्‍टर के दुरुपयोग की चुनाव आयोग में शिकायत होगी। कांग्रेस पोस्टर का प्रयोग नहीं करेगी। मेरा ध्वज और गौरव का प्रयोग करेगी। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए यह शुरुआत की है। पार्टी प्रदेश भर में यह प्रक्रिया लागू करेगी।

आईटी पार्क और तुलिप गार्डन का काम तक पूरा नहीं करवा पाए। कांग्रेस ने आज ही हर वार्ड का विजन डॉक्यूमेंट जारी कर दिया है। राहुल गांधी या सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी के राज्‍य कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश कांग्रेस उन्हें बुलाएगी।

सीएम कहते हैं एक साल कोविड में निकल गया। किसी भी सरकार के परीक्षा और क्षमता संकट में ही पता चलती है। पीएम कहते हैं 20 लाख करोड़ के पैकेज में हिमाचल का कितना हिस्सा है। कोरोना के नाम पर इतनी उगाही की आपने फिर भी क्या किया। सरकार के मंत्री तो घर मे बैठे थे, आपने कहां मदद की। एनजीओ के दान पर अपने नाम लगाए। होटलियर परेशान थे अभी भी हैं। बेरोजगारों के लिए क्या किया। हम देश में बेरोजगारी में तीसरे स्थान पर हैं और महंगाई चरम पर है।

ये वही लोग हैं जो 10 रुपये वृद्धि पर भी सीना पीटते हुए सड़क पर आते थे। अब खुद दुबककर बैठे हैं। पुलिस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क होनी चाहिए थी। नगर निगम चुनाव में जनता उनकी गलतियां बताएगी।

जैसे कांग्रेस एकजुट होकर काम कर रही है उसके परिणाम आएंगे। नगर निगम चुनावों में चारों स्थानों पर कांग्रेस जीतेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.