Move to Jagran APP

शांता कुमार के बयान पर कुलदीप राठौर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- भाजपा में चल रही सत्‍ता संघर्ष की अंर्तकलह

Himachal Congress President हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष को लेकर आंतरिक कलह चली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर कोई भी विपरीत टिप्पणी करने से पूर्व भाजपा को पहले अपने घर की सुध ले लेनी चाहिए।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:34 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:34 PM (IST)
शांता कुमार के बयान पर कुलदीप राठौर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- भाजपा में चल रही सत्‍ता संघर्ष की अंर्तकलह
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष को लेकर आंतरिक कलह चली हुई है।

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा पार्टी के अंदर सत्ता संघर्ष को लेकर आंतरिक कलह चली हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर कोई भी विपरीत टिप्पणी करने से पूर्व भाजपा को पहले अपने घर की सुध ले लेनी चाहिए। मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत में राठौर ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार का यह बयान की प्रदेश में भाजपा में राजनीति प्रदूषित होती जा रही है, अपने आप में एक बहुत बड़ा संदेश है जिसके कई मायने भी है। उनका यह कथन पार्टी के अंदर नेताओं में बढ़ते असंतोष को स्पष्ट इंगित करता है।

loksabha election banner

राठौर ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर हो या प्रदेश स्तर पर भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेताओं को अपनी राजनीति से दर किनार कर दिया है। शांता कुमार भी इसी परिणीति का शिकार हुए है। उनका यह आरोप की उन्हें अपने ही लोगों ने राजनैतिक षडयंत्र का शिकार बनाया पार्टी की पूरी पोल खोलता है। राठौर ने कहा शांता कुमार के बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा प्रदेश में भाजपा के कुछ मंत्री बेलगाम हो गए हैं। सरकार और ब्यूरोक्रेसी के बीच टकराव की स्तिथि बनती जा रही है।

राठौर ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वह देश में किसानों की आवाज दबाने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक जारी रखेगी, जब तक की सरकार अपने इस काले कानून को वापस नहीं ले लेती। राठौर ने प्रदेश विश्वविद्यालय में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा छात्रों के साथ बातचीत की जानी चाहिए व उनकी मांगों को माना जाना चाहिए।

उन्होंने वीसी पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा वह विश्वविद्यालय में तानाशाही कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी व ठंड से पूर्व हो जाने चाहिएं। उन्होंने कहा वर्तमान सरकार प्रदेश में कोई भी विकास कार्य करवाने में पूरी तरह असफल रही है और यही कारण है कि इन चुनावों में भाजपा से जुड़े लोगों को करारी हार मिलने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.