कांग्रेस आज ज्वालामुखी में करेगी जन जागरण अभियान यात्रा, कुलदीप राठौर व मुकेश सहित ये नेता होंगे शामिल
Himachal Pradesh Congress ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान यात्रा आज शुरू की जाएगी। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के नर्वदा गेस्ट हाउस में 11 बजे विशेष बैठक होगी। बैठक में कुलदीप सिंह राठौर नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे।
ज्वालामुखी, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Congress, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय महाजन ने कहा महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगार सड़कों पर हैं और सरकार मौज कर रही है। सब्जियों के दाम आकाश छू रहे हैं, विकास कहीं दिख नहीं रहा है। ऐसी सरकार पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जनजागरण अभियान कांग्रेस की ओर से चलाया जा रहा है। इसी तरह से जिला कांगड़ा में भी जन जागरण अभियान यात्रा शुरू की गई है। हरेक विधानसभा क्षेत्र में जाकर वहां पर समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। यह अभियान जारी है, बड़े मुद्दों को लेकर जिला में आंदोलन भी छेड़ना पड़ा तो उससे भी पीछे नहीं हटेंगे। फोरलेन प्रभावितों के साथ सरकार अन्याय कर रही है कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।
इसी कड़ी में ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान यात्रा आज शुरू की जाएगी। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के नर्वदा गेस्ट हाउस में 11 बजे विशेष बैठक होगी। बैठक में हिमाचल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, जिला कांग्रेस कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय महाजन, ज्वालामुखी के पूर्व विधायक संजय रतन मौजूद रहेंगे।
ज्वालामुखी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन दीपक चौहान ने बताया कार्यक्रम में जिला कांगड़ा के सभी वर्तमान व पूर्व विधायक सभी प्रदेश व जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआइ के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।