Move to Jagran APP

हिमाचल कांग्रेस सचिव ने अध्‍यक्ष को बताया भाजपा की बी टीम, सात पदाधिकारियों ने द‍िया इस्‍तीफा

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्‍य नेताओं पर जमकर निशाना साधा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 03:15 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 03:30 PM (IST)
हिमाचल कांग्रेस सचिव ने अध्‍यक्ष को बताया भाजपा की बी टीम, सात पदाधिकारियों ने द‍िया इस्‍तीफा
हिमाचल कांग्रेस सचिव ने अध्‍यक्ष को बताया भाजपा की बी टीम, सात पदाधिकारियों ने द‍िया इस्‍तीफा

मंडी, जेएनएन। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का विवाद बढ़ता जा रहा है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने प्रदेश अध्‍यक्ष कुलदीप राठौर सहित अन्‍य नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने आठ बार विधायक, 5 बार मंत्री दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे कौल सिंह को पार्टी से बाहर करने का प्रस्ताव पारित करने वाले भाजपा व हिविकां से आए हुए हैं। संगठन में प्रकाश चौधरी अनुभव में मुझ से कम हैं। कुलदीप राठौर भाजपा की बी टीम हैं। मीटिंग में प्रस्ताव दबाव के तहत लाया गया। इस संबंध में शिमला से दबाव डाला गया। ये प्रस्ताव असंवैधानिक है।

loksabha election banner

जन्मदिन को पार्टी का मंच बना दिया गया। पार्टी हाईकमान को कार्यकर्ता का दर्द समझना चाहिए। कुलदीप राठौर के नेतृत्व में पार्टी का ग्राफ गिरा है। पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं के दिल मे दर्द है। दीपक शर्मा ने कहा जब तक कुलदीप राठौर प्रदेश अध्यक्ष हैं, मंडी जिला के कार्यकर्ता अपने पद से इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने व छह अन्‍य पदाधिकारियों ने त्‍याग पत्र दे दिया।

प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक शर्मा व जीवन ठाकुर ने पद से इस्तीफा दे दिया। किसान कांग्रेस मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश रेड्डी, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव चंपा ठाकुर ने पद छोड़ दिया। महिला जिला कांगेस अध्यक्ष सुमन चौधरी व बल्ह ब्लाॅक अध्यक्ष वीना शर्मा ने इस्तीफा दिया, सोनिया सचिव बल्ह कांग्रेस ने भ्‍ाी पद त्‍याग पत्र दे दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.