Move to Jagran APP

Himachal Congress, लंबे मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस ने नियुक्‍त किए 36 ब्‍लॉक अध्‍यक्ष, देखिए सूची

Himachal Congress लंबे मंथन के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 11 जिलों के 36 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति कर दिए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 04:37 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 08:46 AM (IST)
Himachal Congress, लंबे मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस ने नियुक्‍त किए 36 ब्‍लॉक अध्‍यक्ष, देखिए सूची
Himachal Congress, लंबे मंथन के बाद हिमाचल कांग्रेस ने नियुक्‍त किए 36 ब्‍लॉक अध्‍यक्ष, देखिए सूची

शिमला, जेएनएन। लंबे मंथन के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने 11 जिलों के 36 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति कर दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को नियुक्ति दी गई है। चंबा जिला के चुराह ब्लॉक में अश्वनी कुमार ठाकुर, भरमौर में भजन सिंह ठाकुर, पांगी भरमौर में ज्ञान सिंह ठाकुर, चंबा में करतार सिंह ठाकुर, डलहौजी में राजकुमार ठाकुर, भटियात में राम सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

loksabha election banner

कांगड़ा जिला में नगरोटा ब्लॉक में मान सिंह चौधरी, कांगड़ा में सुरेश चंद्र वालिया, शाहपुर में सुरजीत सिंह राणा, ज्वालामुखी में दीपक चौहान, पालमपुर में त्रिलोक चंद, नुरपुर में सुशील ढढवाल को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। लाहुल स्पीति के काजा ब्लॉक में छेरिंग, केलांग में शमशेर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। कुल्लू जिला के मनाली में हरिचंद शर्मा, मंडी के द्रंग में बमन देव ठाकुर, बल्ह में कुलदीप ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

हमीरपुर जिला के सुजानपुर में कैप्टन ज्याेति प्रकाश बरोग, नादौन में कैप्टन पृथी चंद, ऊना जिला के चिंतपुर्णी ब्लॉक में बलवान सिंह, गगरेट में सुरेंद्र कंवर, हरोली में विनोद कुमार बिट्टू, कुटलैहड़ में विवेक शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। सोलन जिला के अर्की में रूप सिंह ठाकुर, नालागढ़ में हुसैन चंद ठाकुर को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया है। सिरमौर जिला के श्रीरेणुकाजी में तपेंद्र चौहान, शिलाई में सीताराम शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

शिमला जिला के कसुम्पटी में राम कृष्ण शांडिल, शिमला ग्रामीण में गोपाल शर्मा, रामपुर में साहिब सिंह मेहता, रोहड़ू में करतार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष की कमान सौंपी है। किन्नौर जिला के कल्पा में प्रीतम नेगी, निचार में बीर सिंह नेगी और पुह ब्लॉक का अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी को बनाया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह में ब्लॉक अध्यक्ष की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुल 72 ब्लॉक हैं। कांग्रेस की ओर से जारी ब्लॉक अध्यक्ष की सूची में ज्यादा

बदलाव नहीं है। ज्यादातर ब्लॉक अध्यक्ष वही हैं, जो पहले भी थे। कांग्रेस का तर्क है कि दो महीने पहले ही ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। 20 नवंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर जिला,

ब्लॉक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.