Himachal Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल की बैठक में पंचायतों के पुनर्गठन व चुनाव पर हो सकता है फैसला
Himachal Cabinet Meeting हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के पुनर्गठन व चुनाव पर मंत्रिमंडल आज निर्णय ले सकता है।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 09:17 AM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 09:17 AM (IST)
शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में पंचायतों के पुनर्गठन व चुनाव पर मंत्रिमंडल आज निर्णय ले सकता है। सरकार इस पर विचार कर रही है और लोग भी इसकी पैरवी कर रहे हैं। जनगणना विभाग ने 31 दिसंबर तक पुनर्गठन की अनुमति प्रदान की है, जिसमें वार्ड व पंचायतों की सीमाओं को बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा होगी। करीब तीन सौ से अधिक नई पंचायतों के बनने की संभावना है। वर्तमान में प्रदेश में 3226 पंचायतें हैं। जिन पंचायतों के वार्ड दो से तीन विधानासभा क्षेत्रों में आ रहे हैं उनका पुनर्गठन करने की मांग उठ रही है। प्रदेश में कुछ पंचायतें ऐसी हैं जिनके वार्ड की संख्या बारह से भी अधिक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें